बाजार के कोल्ड ड्रिंक छोड़ें, घर पर बनाएं सौंफ का शरबत

Updated:
विज्ञापन
Sauf Ka Sharbat

सौंफ का शरबत (फोटो इंस्टाग्राम – @deliciousbygarima)

घर पर गर्मियों के लिए शरबत बनाने की रेसिपी खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल की मदद से जानिए सौंफ का शरबत बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडे और ताजगी से भरे ड्रिंक्स पीने का मन करने लगता है. ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाले शरबत, कोल्ड ड्रिंक या अलग-अलग तरह के जूस पी लेते हैं. बाहर मिलने वाले इन ड्रिंक्स में अक्सर ज्यादा शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. अगर आप भी गर्मियों में हेल्दी और घर पर बना हुआ ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको गरिमा भार्गव के इंस्टाग्राम अकाउंट @deliciousbygarima पर शेयर की गई रेसिपी से रिफ्रेशिंग और हेल्दी सौंफ का ठंडा शरबत बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसे आप घर पर बहुत ही कम सामग्री के साथ आसानी से तैयार कर सकते हैं.

सौंफ का शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सौंफ 
  • मिश्री 
  • खसखस 
  • काली मिर्च
  • इलायची पाउडर
  • काला नमक 
  • पानी 
  • नींबू 
  • पुदीना पत्ता 
  • बर्फ के टुकड़े 

सौंफ का शरबत बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक मिक्सर जार लें. अब आप इसमें सौंफ, मिश्री, खसखस, काली मिर्च, इलायची पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से महीन पाउडर बना लें.  
  • अब इसे निकालकर एक कटोरी में अलग रखें. अब आप एक साफ गिलास लें. इसके बाद आप इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. फिर तैयार हुआ सौंफ का पाउडर डालें और ऊपर से नींबू का रस के साथ पुदीना पत्ता डालकर हल्का मिक्स करें. 
  • अब आप गिलास में पानी डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • इसे आप कटे हुए नींबू और पुदीना के पत्ते से सजाएं. अब तैयार है बनकर सौंफ का शरबत. 
  • इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व करें और गर्मियों में ताजगी का मजा लें.

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola