ePaper

Sanskrit Baby Names:अपने बच्चे के लिए चुनें संस्कृत के सबसे प्यारे और अर्थपूर्ण नाम

Updated at : 10 Sep 2025 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Sanskrit Baby Names

pic credits: pexels

Sanskrit Baby Names : हम आपके लिए लेकर आए हैं संस्कृत के सबसे प्यारे, छोटे, मॉडर्न और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स जिन्हें आप अपने बेटे या बेटी के लिए चुन सकते हैं और जो आने वाले सालों में भी ट्रेंडिंग रहेंगे.

विज्ञापन

Sanskrit Baby Names: बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान ही नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व और संस्कारों का भी आईना होता है. अगर आप अपने नन्हे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो परंपरा से जुड़ा हो और साथ ही उसमें गहराई व सुंदरता भी हो तो संस्कृत नाम आपके लिए परफेक्ट हैं. मॉडर्न पेरेंट्स भी आजकल संस्कृत बेबी नेम्स को काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये नाम यूनिक होने के साथ-साथ पवित्र और अर्थपूर्ण भी होते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं संस्कृत के सबसे प्यारे, छोटे, मॉडर्न और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स जिन्हें आप अपने बेटे या बेटी के लिए चुन सकते हैं और जो आने वाले सालों में भी ट्रेंडिंग रहेंगे.

संस्कृत बेबी बॉय नेम्स

  • आरव – शांत, मधुर ध्वनि
  • विहान – सुबह की पहली किरण, नया आरंभ
  • अद्वैत – अद्वितीय, जो दूसरा न हो
  • वेदांश – वेद का अंश
  • ऋत्विक – वेदज्ञ, यज्ञ कराने वाला
  • अन्वय – वंश, क्रम
  • दक्ष – सक्षम, कुशल
  • ईशान – भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा
  • सौर्य – साहसी, वीरता
  • चिराग – दीपक, उजाला

संस्कृत बेबी गर्ल नेम्स

  • सान्वी – देवी लक्ष्मी, ज्ञान
  • आर्या – श्रेष्ठ, महान
  • ईशा – देवी पार्वती, शासक
  • नव्या – नया, आधुनिक
  • वृन्दा – तुलसी देवी
  • तन्वी – नाजुक, सुंदर कन्या
  • अवनि – पृथ्वी, माता
  • दिव्या – स्वर्गीय, पवित्र
  • कृति – सृजन, रचना
  • मीरा – भगवान कृष्ण की भक्त, समर्पण

Also Read : Trending & Unique Baby Names: सिर्फ 10 मिनट में पाएं अपने बच्चे के लिए ट्रेंडिंग और यूनिक नाम

Also Read : Latest Indian Baby Names:ट्रेंडिंग और मॉडर्न नाम जो हर पेरेंट को आएंगे पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola