ePaper

Diwali Safety Tips: दिवाली पर बच्चों का रखें खास ध्यान, उनकी सेफ्टी का इस प्रकार करें ख्याल

Updated at : 10 Nov 2023 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Safety Tips: दिवाली पर बच्चों का रखें खास ध्यान, उनकी सेफ्टी का इस प्रकार करें ख्याल

दिवाली मनाते समय सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी हैं. ऐसे में बच्चों के लेकर दिवाली के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स बताएं गए हैं जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

दिवाली का त्योहार साल का वह समय है जब घरों, दफ्तर और समुदायों में उल्लास का माहौल रहता है. रोशनी, रंगोली, फुलझड़ियां, स्वादिष्ट खाने और पारिवारिक संबंधों से जुड़ा यह त्योहार एक ऐसा समय भी है जब आपके परिवार के सदस्यों खासकर बच्चों की सुरक्षा चिंता का विषय हो सकती है. ऐसे में आपको यह ध्यान में रखना होगा कि बच्चें सेफ्टी के साथ त्योहार का आनंद उठाए.

undefined
बच्चों की सुरक्षा के रखें ध्यान

सुरक्षा का मतलब सिर्फ दीयों और पटाखों के आसपास सावधानी बरतना नहीं है. इसमें कई दूसरी चीजें भी शामिल हैं जैसे बच्चों की सेफ्टी का ध्यान रखना. दिवाली मनाते समय सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी हैं. ऐसे में बच्चों के लेकर दिवाली के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स बताएं गए हैं जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए.

undefined
फर्स्ट एड किट रेडी रखें

सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि आपके पास फर्स्ट एड किट और फायर एक्सटिंगिशर रेडी रहे. ऐसा करने से अगर पटाखों से या किसी और चीड से चोट-पटक लग जाए या कोई आग की घटना हो जाए तो इसका निदान कर सकें.

undefined
पटाखे 

पटाखे दिवाली का एक बड़ा हिस्सा हैं, खासकर जब आपके परिवार में किशोर और बच्चे हों. हालांकि, अगर पटाखों को ठीक से न संभाला जाए तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि छोटे बच्चें अगर पटाखे जलाना चाहते हैं तो आप भी उनके साथ जाएं और पटाखे जलाते समय उन्हें गाइड करें.

undefined
कपड़े

दिवाली जैसे मौके पर सजना-संवरना किसे पसंद नहीं है? माता-पिता अपने बच्चों को नवीनतम रुझानों के अनुसार कपड़े पहनाते हैं. हालांकि, पटाखे फोड़ते समय समझदारी से कपड़े पहनना आपके लिए महत्वपूर्ण है. सिंथेटिक फैबरिक से बने कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये आसानी से आग पकड़ सकते हैं.

Also Read: Diwali Outfit ideas: अगर जा रहे हैं दिवाली की शॉपिंग करने, तो यहां से लें ट्रेंडिंग आउटफिट आइडियाज
undefined
आंखों को बचाएं

दिवाली में पटाखें जलाते समय आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. खासकर, बच्चों की आंखों का. आंखों की सेफ्टी को लेकर कुछ टिप्स है जिसका आपको खास ध्यान रखना चाहिए. जैसे नजदीक से पटाखे फोड़ने वक्त आंखों में चश्मा लगा दें, आतिश्बाजी होने पर बच्चों के मुंह को मोड़ दें. पटाखे जलाने के बाद अपनी आंखों के छूने से पहले उन्हें साबुन पानी से हाथ धोने को कहें.

Also Read: PHOTOS: इस दिवाली लखनऊ में यहां खरीदें सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स, ये रहा लोकेशन
undefined
उम्र के हिसाब से पटाखे दें

आपका बच्चा चाहे कितना ही साहसी क्यों न हो. आप उसे उसकी उम्र के हिसाब से ही पटाखे खरीद कर दें. इस पर भी अगर वो ज्यादा जिद करे तो उसे पटाखे खरीदकर तो दें, लेकिन जलाते समय उनके आसपास रहे, ताकि कोई दुर्घटना होने पर आप तुरंत इसका निदान कर सकें.

undefined
शोर और धुआं प्रदूषण 

दिवाली के दौरान शोर का स्तर बहरा कर देने वाला हो सकता है. भले ही आप शोर वाले पटाखे नहीं जला रहे हों, फिर भी आपके पड़ोस में लोग ऐसा कर रहे होंगे. बुजुर्गों, बच्चों और शिशुओं को यह शोर असहनीय लग सकता है. ऐसे में बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पटाखों का उपयोग सीमित करें.

undefined
अकेला न छोड़े

बच्चों को अकेले पटाखे जलाने के लिए बाहर न भेजें. उन पर नजर बनाए रखें. सिर्फ छोटे बच्चें ही नहीं बल्कि बड़े बच्चों पर भी ध्यान देना जरूरी है. पटाखे जलाते वक्त उन पर ध्यान दें.

undefined
दीये 

दिवाली वह समय है जब हमारे घर सुंदर मिट्टी के दीयों की चमक से जगमगाते हैं. जहां ये हमारे जीवन में रोशनी लाते हैं, वहीं दीये आग का कारण भी बन सकते हैं. इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपके बच्चें संबंधित दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहें.

Also Read: Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं सस्ता बर्तन तो चले आए लखनऊ, हर आइटम मात्र 15 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola