ePaper

Rice Water For Glowing Skin: चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो,हर नजर थम जाएगी आप पर

Updated at : 20 May 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Rice Water For Glowing Skin: चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो,हर नजर थम जाएगी आप पर

Rice Water For Glowing Skin: अगर आप स्किन में नैचुरल ग्लो और फ्रेशनेस चाहते हैं तो इस ब्यूटी हैक्स को जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Rice Water For Glowing Skin: गर्मियों में स्किन बेजान व डल हो जाती है.ऐसा लगता है कि त्वचा अपनी वो पुरानी चमक खो बैठी है.तो ऐसे में परेशान होने की जरुरत नहीं हैं आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स बताने जा रहे हैं जिससे आपके चेहरे पर जबरदस्त ग्लो आ जाएगा.आपको जानकर हैरानी हाेगी कि आपके किचन में रखा चावल आपके स्किन में जान भर देगा. तो चलिये आज ट्राय करते है यह नुस्खें.

चावल का पानी तैयार करने का तरीका

  • 1/2 कप कच्चा चावल और 1 कप पानी.
  • चावल को अच्छे से धो लें.
  • अब इसे 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें.
  • पानी को छान लें और एक साफ बॉटल में स्टोर करें. यही है आपका राइस वॉटर.
  • इसे आप 4 से 5 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.

चावल के पानी को कैसे लगाएं चेहरे पर

  • एक कॉटन बॉल या स्प्रे बॉटल की मदद से राइस वॉटर को चेहरे पर लगाएं.
  • 15 से 20 मिनट तक रहने दें.
  • ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
  • सप्ताह में 3 से 4 बार करें.

चावल के पानी के फायदे त्वचा के लिए

  • स्किन को ब्राइट और स्मूद बनाता है.
  • पोर्स को टाइट करता है और स्किन टोन को समान बनाता है.
  • फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.
  • हल्के सनबर्न और डार्क स्पॉट्स को कम करता है.

Also Read : Cooling Face Packs For Summer: गर्मियों में आपकी स्किन रहेगी कूल-कूल,बस आजमाएं ये नेचुरल फेस पैक

Also Read :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola