ePaper

रेस्टोरेंट-स्टाइल कुलचा बनेगा अब घर पर, अपनाएं ये टिप्स 

Updated at : 15 Feb 2026 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Kulcha Making

कुलचा बनाते हुए (AI IMAGE)

Kulcha Making Tips: क्या आपको घर पर कुलचा बनाना मुश्किल लगता है? तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, इस आर्टिकल में जानिए आसान कुलचा बनाने की टिप्स, जिनसे हर बार कुलचा बनेगा परफेक्ट.

विज्ञापन

Kulcha Making Tips: जब हम रेस्टोरेंट जाकर कुलचा ऑर्डर करते हैं तब घर आते ही इसे बनाने का मन करता है. घर पर कुलचा बनाने के टाइम कभी कुलचा फट जाता है, आटा गीला हो जाता है या सेंकने में मुश्किल लगता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से परफेक्ट कुलचा बनाने का तरीका बताएंगे जिससे आप रेस्टोरेंट जैसा कुलचा आसानी से तैयार कर लेंगे. 

परफेक्ट कुलचा बनाने का तरीका क्या है?

कुलचा का आटा कैसे गूंथे?

कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले आटा सही तरीके से गूंथना बहुत जरूरी है. इसके लिए अप मैदा को पहले छान लें जिससे कुलचा हल्का और मुलायम बने. इसमें दही, थोड़ा सा बेकिंग सोडा और चीनी जरूर मिलाएं, क्योंकि इससे कुलचा सॉफ्ट बनता है. 

कुलचा बेलने का तरीका 

आटा हमेशा गुनगुने पानी से गूंथे. आटे को गूंथने के बाद इसे कम से कम 2 से 3 घंटे तक ढककर रखना चाहिए. बेलते समय लोई को ज्यादा दबाएं नहीं और कुलचा को बहुत पतला भी न बेलें. 

तवे को सही से गरम करें

कुलचा सेंकते समय तवा पहले से अच्छी तरह गर्म होना चाहिए. कुलचे की एक साइड पर हल्का पानी लगाकर उसे तवे पर चिपकाएं. जब ऊपर बुलबुले दिखने लगें, तो तवे को पलटकर सीधे गैस की आंच पर सेकें, इससे कुलचा का स्वाद बढ़ जाता है. 

बटर या घी लगाना न भूलें

तैयार हुए कुलचे पर बटर या घी लगाना न भूलें, इससे स्वाद बढ़ता है और कुलचा सूखता नहीं है. आप चाहें तो ऊपर से धनिया या कलौंजी भी छिड़क सकते हैं. अगर आप स्टफ्ड कुलचा बना रहे हैं, तो भरावन भरने के बाद किनारों को अच्छी तरह बंद करना भी जरूरी है. 

कुलचा को सॉफ्ट कैसे रखें?

लास्ट में आप तैयार कुलचे को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए इसे सूती कपड़े में लपेटकर रखें या जिससे ये लंबे समय तक मुलायम रहें. इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट और  परफेक्ट कुलचा बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola