ePaper

Remove Evil Eye with Salt: बिना वजह थकान चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस हो रही है? हो सकती है नजर जानें आसान उपाय

Updated at : 20 Apr 2025 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Remove Evil Eye with Salt

Remove Evil Eye with Salt: अगर आप बिना वजह थकान, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस कर रहे हैं, तो हो सकता है आपको नजर लग गई हो. जानिए नमक वाले पानी से कैसे उतारें नजर

विज्ञापन

Remove Evil Eye with Salt: कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन बेचैन रहता है. बिना किसी कारण के थकावट महसूस होती है, मूड चिड़चिड़ा हो जाता है या फिर अचानक ही उदासी घेर लेती है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो हो सकता है कि आपको किसी की बुरी नजर लग गई हो. नजर का असर मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से महसूस होता है. लेकिन परेशान न हों, नमक वाले पानी से नजर को आसानी से उतारा जा सकता है.

क्या होती है नजर?

Evil Eye Remedies
Evil eye remedies

नजर लगना एक आम धारणा है, खासकर भारत में. जब कोई व्यक्ति बिना बुरी नीयत के भी ज्यादा तारीफ कर देता है या जलन की भावना रखता है तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा सामने वाले पर असर डाल सकती है. इसी को नजर लगना कहते हैं.

Symptoms of Evil Eye: नजर लगने के लक्षण

  • बिना किसी कारण के थकान महसूस होना
  • मूड बार-बार खराब रहना
  • नींद न आना या बार-बार डर लगना
  • काम में मन न लगना
  • भूख न लगना या अचानक ज्यादा भूख लगना
  • बार-बार बीमार पड़ना

Salt Water Remedy: नमक से कैसे उतारें नजर?

vastu tips for salt
Vastu tips for salt

नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खींचने वाला माना जाता है. अगर आपको लगता है कि नजर लगी है तो यह आसान उपाय आजमा सकते हैं:

  1. एक कटोरी में थोड़ा पानी लें और उसमें एक चुटकी नमक मिला लें.
  2. अब इस पानी से अपने दोनों हाथ अच्छी तरह धो लें.
  3. हाथ धोते समय मन ही मन प्रार्थना करें कि बुरी नजर उतर जाए.
  4. इस्तेमाल किया गया पानी घर के बाहर या गटर में फेंक दें.

आसान उपाय

  • नजर उतारने के लिए एक लाल मिर्च को तीन बार सिर से घुमाकर जलाने की परंपरा भी है.
  • एक नींबू लेकर सिर से घुमाकर चौराहे पर फेंकना भी असरदार माना जाता है.
  • बच्चों को नजर से बचाने के लिए काले धागे या काजल लगाया जाता है.


अगर आप भी बिना किसी वजह के खुद को थका-थका या उदास महसूस कर रहे हैं, तो एक बार नजर का उपाय जरूर आजमाएं. छोटे-छोटे घरेलू उपाय आपके मूड और सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips for Money: पत्नी की इन 11 आदतों की वजह से खाली रहती है पति की जेब

Also Read: Vastu Tips for Bedroom: किस रंग की चादर पर सोना होता है शुभ? जानें सही रंग और लाभ

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola