Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: अब घर पर बनाएं मशहूर शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में शानदार गाजर का हलवा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन
Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: अब घर पर बनाएं मशहूर शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में शानदार गाजर का हलवा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: अब घर पर बनाएं मशहूर शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में शानदार गाजर का हलवा. इस आसान और टेस्टी रेसिपी को हर कोई करेगा पसंद. जानिए शेफ के स्टाइल में इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: गाजर का हलवा भारतीय मिठाइयों में एक खास स्थान रखता है, जिसे सर्दियों के मौसम में बड़े ही चाव से बनाया और खाया जाता है. जब इस पारंपरिक मिठाई को शेफ रणवीर ब्रार के खास अंदाज में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और खुशबू और भी लाजवाब हो जाती है. देसी घी, कच्चे दूध में पकी गाजर और सही तापमान पर भूनने की तकनीक इस हलवे को रिच, सॉफ्ट और परफेक्ट टेक्सचर देती है. यह रेसिपी परंपरा और प्रोफेशनल कुकिंग का खूबसूरत मेल है, जो त्योहारों, खास मौकों और सर्द शामों के लिए एकदम परफेक्ट मिठाई बनाती है.

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  • लाल गाजर – 1 किलो (कद्दूकस की हुई)
  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • देसी घी – 4–5 टेबलस्पून
  • चीनी – ¾ कप (स्वादानुसार)
  • मावा – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  • काजू – 10–12 (कटे हुए)
  • बादाम – 10–12 (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 टेबलस्पून

कैसे करें गाजर का हलवा तैयार 

गाजर को पकाना
एक भारी तले की कढ़ाही में कद्दूकस की हुई गाजर और दूध डालें.  धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए.

घी में भूनना (शेफ  का सीक्रेट स्टेप)
अब दूसरी कढ़ाही में देसी घी गर्म करें.  पकी हुई गाजर डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें, जब तक खुशबू आने लगे और रंग गहरा हो जाए.

मिठास डालना
अब इसमें चीनी डालें.  चीनी डालते ही हलवा ढीला होगा, इसे धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक फिर से गाढ़ा न हो जाए.

मावा और खुशबू
अब मावा डालें और अच्छे से मिलाएं.  इलायची पाउडर डालकर 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

ड्राई फ्रूट्स की फिनिशिंग
ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश डालें.  हलवे को तब तक पकाएं जब तक घी किनारों से अलग न दिखने लगे.

यह भी पढ़ें: Village Style Dal Bhat Chokha Recipe: बिना ताम-झाम के पाएं गांव जैसा स्वाद, नोट कर लीजिए देसी दाल,भात, चोखा की रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Village Style Masala Dudh Recipe: दादी-नानी की रसोई से जानिए गांव वाला मसाला दूध बनाने का आसान तरीका 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola