ePaper

सर्दियों के बाद रजाई को रखना है साफ और ताजा, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

Updated at : 28 Feb 2026 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
rajai care tips

रजाई केयर टिप्स (Image: AI Gnerated)

Rajai Cleaning Tips: सर्दियों में रोजाना उपयोग होने वाली रजाई में धूल, पसीना और नमी जमा हो जाती है, जिससे बदबू और कीटाणु पनप सकते हैं. सही और नियमित सफाई से रजाई लंबे समय तक मुलायम, साफ और ताजा बनी रहती है. जानिए आसान घरेलू उपाय.

विज्ञापन

Rajai Cleaning Tips: सर्दियों में रजाई हमें ठंड से बचाने का सबसे बड़ा सहारा होती है. रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से इसमें धूल, पसीना और नमी जमा हो जाती है, जिससे बदबू और कीटाणु पनप सकते हैं. इसलिए रजाई की समय-समय पर सही तरीके से सफाई करना बहुत जरूरी है. अच्छी बात यह है कि रजाई साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है. कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी रजाई को लंबे समय तक साफ, मुलायम और ताजा रख सकते हैं.

रजाई को साफ करने के आसान तरीके

धूप में जरूर रखें

रजाई को महीने में कम से कम 1–2 बार तेज धूप में 3–4 घंटे तक फैलाकर रखें.इससे नमी और बदबू दूर होती है. ऐसा करने से कीटाणु भी खत्म होते हैं.

हल्की धूल झाड़ें

धूप में रखने के बाद रजाई को हल्के डंडे या हाथ से थपथपा कर धूल निकालें. इससे अंदर जमी गंदगी बाहर निकलती है.

कवर अलग से धोएं

रजाई का कवर (कवरलेट) अलग करके हफ्ते में एक बार धो लें. गुनगुने पानी और हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें. इसके बाद रजाई को पूरी तरह सूखने के बाद ही दोबारा लगाएं.

दाग कैसे हटाएं?

अगर आपके रजाई पर हल्का दाग लग जाए तो इस हटाने के लिए एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं. कपड़े की मदद से दाग वाली जगह हल्के हाथ से साफ करें. ज्यादा रगड़ें नहीं, वरना रजाई की भराई खराब हो सकती है.

पूरी रजाई कैसे धोएं?

अगर आप हाथ से मशीन रजाई नहीं धो सकते हैं तो और अगर रजाई हल्की है तो आप उसे वॉशिंग मशीन में “Gentle Mode” पर धो सकते हैं. भारी रजाई को ड्राई क्लीन करवाना बेहतर रहता है. धोने के बाद अच्छी तरह धूप में सुखाना बहुत जरूरी है.

स्टोर करने का सही तरीका

अगर आपने रजाई को धो लिया है तो रजाई को पूरी तरह सुखाकर ही पैक करें. एयरटाइट बैग या सूती थैले में रखें. अंदर नीम की पत्तियां या कपूर रख सकते हैं, इससे कीड़े नहीं लगेंगे.

यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स 

यह भी पढ़ें: Scarf Cleaning Tips: डेली वीयर स्कार्फ हो गया है गंदा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ और बनाएं बिल्कुल नए जैसा

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola