Rangoli Design For Karwa Chauth: करवा चौथ पर घर के मेन डोर या छत को सजाएं इन रंगोली डिजाइन आइडियाज के साथ
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Oct 2025 2:44 PM
karwa chauth rangoli design ( AI Image)
Rangoli Design For Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन व्रत करती हैं और शाम में चांद को देखकर व्रत को खोलती हैं. आप घर के आंगन, छत या बालकनी में इस शुभ अवसर पर रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं.
Rangoli Design For Karwa Chauth: खास और शुभ मौकों पर रंगोली डिजाइन को बनाया जाता है. अगर आप भी करवा चौथ के मौके पर रंगोली डिजाइन को बनाने की सोच रहे हैं तो आप इन डिजाइन को यूज कर सकते हैं. आप इन डिजाइन को घर के मेन डोर, बालकनी या छत पर जहां आप चांद को देखकर अपने व्रत को खोलने वाली हैं वहां पर इन डिजाइन को बना सकती हैं. तो आइए देखते हैं कुछ रंगोली डिजाइन आइडियाज.
ब्यूटीफुल रंगोली डिजाइन (Rangoli Design For Karwa Chauth)

करवा चौथ के लिए आप घर के मेन डोर या बालकनी में रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं. आप लाल और पीले रंग से ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं. आप इसमें बीच में गोल बनाएं और उसमें फूल के डिजाइन को बना दें. आप छोटे डॉटस से इस डिजाइन को सजाएं.
फूलों की रंगोली

अगर आपके पास टाइम की कमी है और आप जल्दी से एक खूबसूरत डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो आप फूलों की रंगोली को बना सकती हैं. आप इसमें रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं. आप लाल, गुलाबी, सफेद और नारंगी रंग के फूलों से खूबसूरत पैटर्न बनाकर इसके बीच और किनारों पर आप दीयों से सजा सकती हैं. आप पत्ते का इस्तेमाल कर रंगोली को और खूबसूरत बना सकती हैं.
सिंपल रंगोली डिजाइन

आप सिंपल रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं. आप इसमें गोल और फूल से सिंपल डिजाइन को बनाएं. अलग रंगों से आप इसे खूबसूरत बना सकती हैं. आप कमल के फूल का डिजाइन बीच में बनाएं. आप इसके चारों तरफ दीयों को भी रखें.
करवा चौथ थीम बेस्ड रंगोली

करवा चौथ पर आप करवा चौथ थीम बेस्ड रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं. इसमें आप बीच में छलनी को बना सकती हैं और अलग-अलग रंगों और डिजाइन से आप इसे सुंदर बना सकती हैं.
रंगोली बनाने के लिए क्या चाहिए?
रंगोली बनाने के लिए आप रंगोली बनाने वाले पाउडर, चावल का आटा, फूल और गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
रंगोली को कब बनाएं?
रंगोली को आप त्योहार, पूजा, शादी या किसी खास और शुभ अवसर पर घर की सजावट के लिए बना सकते हैं.
रंगोली बनाते समय कौन सी बातों का ध्यान रखें?
आप रंगोली को साफ और फ्लैट जगह पर बनाएं. आप चाक या पेंसिल की मदद से डिजाइन को बना लें और फिर आसानी से कलर को भर दें.
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Maang Tikka: सिंपल लुक को बनाएं खास, करवा चौथ पर ट्राई करें ये मांग टीका डिजाइन
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Saree Design: करवा चौथ पर पाना है अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक, ट्राई करें ब्यूटीफुल साड़ी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










