Ramadan 2023 Food Tips: रोजा रखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, यहां जानें सबसे कम उम्र की रोजेदार के बारे में

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Ramadan 2023 Food Tips: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है. 24 या 25 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है. हालांकि ईद का मनाया जाना चांद के दिखने पर निर्भर होता है. यहां देखें रमदान के लिए फास्टिंग टिप्स, जिन्हें रोजा रखने वालो को फॉलो करना ही करना चाहिए.

विज्ञापन

Ramadan 2023 Food Tips:  रमजान शुरू हो गए हैं, जो 23 अप्रैल तक चलेंगे. इसके बाद 24 या 25 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है. हालांकि ईद का मनाया जाना चांद के दिखने पर निर्भर होता है. इस कठिन रोजे में दिन भर कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है, हालांकि इस दौरान लंबे समय से बिना खाए पीए रहने की वजह आपको कुछ असहजता हो सकती है. रमजान का रोजा रखते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना अत्यधिक जरूरी है, नहीं तो तबियत बिगड़ने का खतरा हो सकता है. यहां देखें रमदान के लिए फास्टिंग टिप्स, जिन्हें रोजा रखने वालो को फॉलो करना ही करना चाहिए.

डॉक्टर से लें सलाह

रोजा शुरू करने से पहले, अपने डॉक्टर से अपने हेल्थ को लेकर बात जरूर करें. डॉक्टर यह तय करने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आपके लिए रोजा रखना सही है या नहीं. अगर आप रोजा रख सकते हैं तो किस तरह अपनी डाइट का ख्याल रखें.

चाय काफी पीने से बचना चाहिए

रोजा खुलते समय भी खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है. चाय या कॉपफी पीने से बचना चाहिए. नींबू पानी या नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है.

रोजा तोड़कर पानी के साथ इन चीजों का करें इस्तेमाल

रोजा तोड़कर पानी के साथ साथ ग्लूकोज, नमक शक्कर का पानी, नारियल पानी, जूस आदि जैसी चीज़ो का अत्यधिक मात्रा में सेवन करें. इससे पेट दर्द, एसिडिटी, सिर दर्द की शिकायत दूर हो सकती है.

ड्राइट प्लान करें तैयार

अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व और कैलोरी प्राप्त करने के लिए समय से पहले अपना डाइट प्लान तैयार कर लें. अपने खाने में हाई फाइबर खाद्य पदार्थ, प्रोटीन और हेल्दी फेस युक्त फूड्स ही शामिल करें.

जानें सबसे नन्हे रोजेदार के बारे में
undefined

रांची के जामिया नगर स्थित आशियाना अपार्टमेंट की रहने वाली  छोटी बच्ची नन्हीं आयत सिद्दकी ने अपना रोजा रखा है. वहीं मगरिब की अजान के वक्त इनकी रोजा कुशाई की रस्म अदा कराई गई. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली कहते हैं कि रहमतों और बरकतों का यह महीना अच्छे कामों का का सवाब देने वाला होता है. इस वजह से इस महीने को नेकियों का महीना भी कहा जाता है. इस पाक महीने मे कुरान शरीफ नाजिल हुआ था. कुरान शरीफ में रोजे का मतलब होता है तकवा, यानी बुराईयों से बचना और भलाई को अपनाना.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola