Ramadan 2023 Food Tips: रोजा रखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, यहां जानें सबसे कम उम्र की रोजेदार के बारे में
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Mar 2023 11:53 AM
Ramadan 2023 Food Tips: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है. 24 या 25 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है. हालांकि ईद का मनाया जाना चांद के दिखने पर निर्भर होता है. यहां देखें रमदान के लिए फास्टिंग टिप्स, जिन्हें रोजा रखने वालो को फॉलो करना ही करना चाहिए.
Ramadan 2023 Food Tips: रमजान शुरू हो गए हैं, जो 23 अप्रैल तक चलेंगे. इसके बाद 24 या 25 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है. हालांकि ईद का मनाया जाना चांद के दिखने पर निर्भर होता है. इस कठिन रोजे में दिन भर कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है, हालांकि इस दौरान लंबे समय से बिना खाए पीए रहने की वजह आपको कुछ असहजता हो सकती है. रमजान का रोजा रखते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना अत्यधिक जरूरी है, नहीं तो तबियत बिगड़ने का खतरा हो सकता है. यहां देखें रमदान के लिए फास्टिंग टिप्स, जिन्हें रोजा रखने वालो को फॉलो करना ही करना चाहिए.
रोजा शुरू करने से पहले, अपने डॉक्टर से अपने हेल्थ को लेकर बात जरूर करें. डॉक्टर यह तय करने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आपके लिए रोजा रखना सही है या नहीं. अगर आप रोजा रख सकते हैं तो किस तरह अपनी डाइट का ख्याल रखें.
रोजा खुलते समय भी खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है. चाय या कॉपफी पीने से बचना चाहिए. नींबू पानी या नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है.
रोजा तोड़कर पानी के साथ साथ ग्लूकोज, नमक शक्कर का पानी, नारियल पानी, जूस आदि जैसी चीज़ो का अत्यधिक मात्रा में सेवन करें. इससे पेट दर्द, एसिडिटी, सिर दर्द की शिकायत दूर हो सकती है.
अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व और कैलोरी प्राप्त करने के लिए समय से पहले अपना डाइट प्लान तैयार कर लें. अपने खाने में हाई फाइबर खाद्य पदार्थ, प्रोटीन और हेल्दी फेस युक्त फूड्स ही शामिल करें.

रांची के जामिया नगर स्थित आशियाना अपार्टमेंट की रहने वाली छोटी बच्ची नन्हीं आयत सिद्दकी ने अपना रोजा रखा है. वहीं मगरिब की अजान के वक्त इनकी रोजा कुशाई की रस्म अदा कराई गई. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली कहते हैं कि रहमतों और बरकतों का यह महीना अच्छे कामों का का सवाब देने वाला होता है. इस वजह से इस महीने को नेकियों का महीना भी कहा जाता है. इस पाक महीने मे कुरान शरीफ नाजिल हुआ था. कुरान शरीफ में रोजे का मतलब होता है तकवा, यानी बुराईयों से बचना और भलाई को अपनाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










