ePaper

Raksha Bandhan Kalakand Recipe: रक्षा बंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद, जानें सबसे आसान रेसिपी

Updated at : 05 Aug 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Raksha Bandhan Kalakand Recipe: रक्षा बंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद, जानें सबसे आसान रेसिपी

Raksha Bandhan Kalakand Recipe: रक्षाबंधन पर बनाएं घर पर स्वादिष्ट और झटपट कलाकंद. सिर्फ 15 मिनट में तैयार होने वाली इस आसान रेसिपी से भाई को करें इंप्रेस. जानें सिंपल स्टेप्स और कम सामग्री में मिठास से भरी मिठाई.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Kalakand Recipe: रक्षा बंधन प्यार, मिठास और रिश्तों के जश्न का त्योहार है. इस खास दिन पर अगर आप अपने भाई को घर की बनी कोई स्वादिष्ट मिठाई खिलाना चाहती हैं तो कलाकंद आपके लिये परफेक्ट है. यह न सिर्फ पारंपरिक मिठाई है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ ही सामग्री में बिना ज्यादा समय लगाए एकदम स्वादिष्ट और झटपट कलाकंद बना सकती हैं जो आपके भाई को जरूर पसंद आएगी.

सामग्री

  • मावा (खोया) – 250 ग्राम
  • कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप (200ml)
  • घी – 1 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • ड्राय फ्रूट्स – ऊपर से सजाने के लिए (बादाम, पिस्ता आदि)

बनाने का तरीका

  • एक कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
  • उसमें मावा डालें और 2-3 मिनट तक हल्का भूनें.
  • अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  • इलायची पाउडर डालें और मिलाएं.
  • अब एक थाली में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण डालें और फैला दें.
  • ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और हल्का दबाएं.
  • ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें.

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola