Raita Recipe: मसाला आलू रायता खाने के साथ देगा मजेदार ट्विस्ट, जानें रेसिपी
Published by : Shinki Singh Updated At : 30 May 2025 6:13 PM
Raita Recipe: मसाला आलू रायता को गरम तवे के पराठे, बिरयानी या किसी भी तीखे खाने के साथ परोसें. यह ठंडक देने के साथ-साथ खाने में एक नया मजेदार ट्विस्ट भी लाता है.
Raita Recipe: रायता खाने का एक अहम हिस्सा हाेता है.ऐसा माना जाता है कि यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. आपने कई तरह के रायते खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी मसालेदार आलू रायता ट्राई किया है. यह रायता न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि आपके सिपंल खाने में एक मजेदार ट्विस्ट भी लाता है. उबले हुए आलू और मसालों के मेल से बना यह रायता आपकी थाली को एक नया स्वाद देगा. तो आइए जानते हैं इस अनोखे और लाजवाब मसाला आलू रायता को बनाने की आसान रेसिपी.
सामग्री
- आलू – 2 मध्यम आकार के (उबले हुए और कटे हुए)
- दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
- भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
- काला नमक – 1/4 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ, 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
- नमक – स्वादानुसार
- सेंधा नमक – एक चुटकी (वैकल्पिक)
- तेल – 1 छोटा चम्मच (तड़के के लिए)
- राई (सरसों के बीज) – 1/2 छोटा चम्मच (तड़के के लिए)
- करी पत्ता – 4-5 पत्ते (तड़के के लिए)
बनाने की विधि
- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक कटोरी में फेंटा हुआ दही लें और उसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें कटे हुए आलू डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि आलू दही में अच्छी तरह मिल जाएं.
- हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर फिर से मिला लें.
- एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गरम होने पर उसमें राई और करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं जब तक राई चटकने लगे.
- इस तड़के को रायते में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- रायता तैयार है.इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










