घर पर बनाएं हर्षिता की बताई हेल्दी और टेस्टी रागी खजूर के लड्डू

Updated at : 20 Mar 2026 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Ragi Dates Laddoo

रागी खजूर के लड्डू (AI Generated Image)

Ragi Dates Laddu: अगर आप आपको भी लड्डू खाना पसंद है, तो आप रागी खजूर के लड्डू बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप इसे बनाने का तरीका जान सकते हैं.

विज्ञापन

Ragi Dates Laddu: अगर आप अक्सर थके हुए महसूस करते हैं, एनर्जी की कमी है या कमजोरी लग रही है, तो ये छोटे-छोटे रागी खजूर के लड्डू आपके लिए परफेक्ट हैं. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी हर्षिता चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @yummy_tummy25 पर शेयर की हैं. उन्होंने रागी खजूर के लड्डू को बनाने और खाने का तरीका के साथ इसके फायदे भी बताए हैं. 

रागी खजूर के लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • खजूर (बीज निकालकर) – 300 ग्राम 
  • तिल – 35 ग्राम 
  • बादाम – 35 ग्राम
  • रागी का आटा – 150 ग्राम 
  • घी – 3–4 बड़े चम्मच  (भूनने/बांधने के लिए)
  • इलायची पाउडर 

रागी खजूर के लड्डू बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप बादाम और तिल को ड्राई रोस्ट कर लें. इसे मिक्सर जार में डालकर पाउडर बना लें. अब एक कड़ाही में घी गरम करें, इसके बाद आप इसमें रागी के आटे को अच्छे से भून लें. 
  • इसके बाद खजूर को मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पेस्ट बना लें. इसे भी थोड़े से घी में अच्छे से 2 मिनट के लिए कुक कर लें. अब इसमें रागी के आटे के साथ तिल और बादाम का पाउडर भी डाल दें. जरूरत लगे तो आप इसमें घी भी डाल दें. इसे अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इससे आप छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इस तरह आप आसानी से रागी खजूर का लड्डू बना सकते हैं. 

स्टोर करने का तरीका

  • इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखें. रूम टेम्परेचर (ठंडे मौसम में) में 5–6 दिन तक या लंबे समय तक रखने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं. 

खाने का तरीका 

  • हर रोज एक लड्डू खाएं. सबसे अच्छा समय मिड मॉर्निंग या शाम का स्नैक्स है.

फायदे 

  • रागी – आयरन से भरपूर 
  • खजूर – मीठा और आयरन बढ़ाने के लिए 
  • तिल – जरूरी मिनरल्स होते हैं
  • बादाम – हेल्दी फैट और विटामिन E के लिए फायदेमंद 

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola