Sabudana Namkeen Recipe: स्नैक टाइम पर भूल जाइए अनहेल्दी चिप्स और पकोड़े, 15 मिनट में तैयार करें क्रिस्पी और हेल्दी साबूदाना नमकीन

Updated:
विज्ञापन
sabudana namkeen recipe

AI generated image

Sabudana Namkeen Recipe: साबूदाना नमकीन एक आसान, हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है जिसे आप किसी भी समय स्नैक की तरह खा सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

विज्ञापन

Sabudana Namkeen Recipe: साबूदाना हमारे घरों में काफी आसानी से मिल जाता है. इसे रखा ही जाता है घरों में ताकि उपवास या व्रत के दिनों में इससे कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाया जा सके. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है कि साबूदाने से सिर्फ व्रत के दौरान ही खाने की चीजें बनाई जाती हैं तो हो सकता है आप गलत हों. आज हम आपको बेहद ही टेस्टी और लाइट स्नैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में मुख्य तौर पर साबूदाना का इस्तेमाल किया जाता है. इस रेसिपी को साबूदाना नमकीन के नाम से जाना जाता है और यह काफी ज्यादा क्रिस्पी, लाइट और पेट भरने वाली डिश है. खास बात यह है कि इसे आप शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में या फिर व्रत-उपवास में भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

साबूदाना नमकीन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप
  • मूंगफली – आधा कप
  • आलू – 1, उबला हुआ और कटा हुआ
  • करी पत्ते – 7 से 8 पत्ते
  • हरी मिर्च – 2, बारीक कटी हुई
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार, अगर उपवास में नहीं खा रहे हैं तो साधारण नमक
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • घी/तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Lauki Pithla Recipe: लौकी की सब्जी देखते ही उतर जाता है सभी का चेहरा? लौकी पिठला बनाकर सभी के चेहरे पर लाएं खिलखिलाती मुस्कान

यह भी पढ़ें: Suji Masala Roti Recipe: टिफिन खोलते ही बच्चों के चेहरे पर आएगी बड़ी सी मुस्कान, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी मसाला रोटी

साबूदाना नमकीन बनाने की रेसिपी

  • साबूदाना नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. जब यह अच्छे से फूल जाए और सॉफ्ट हो जाए, तो इसे छलनी में डालकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
  • अब एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी या तेल डालकर मूंगफली के दानों को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें और अलग निकाल लें.
  • अब उसी कढ़ाही में हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर फ्राई कर लें और इसके बाद उबले और कटे हुए आलू डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए हल्का क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
  • अब इसमें भीगा हुआ लेकिन पानी निकाला हुआ साबूदाना डालें. अब इसे मीडियम आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए अच्छे से पकाएं. इस बात का ख्याल रखें कि साबूदाना ज्यादा न चिपके.
  • अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और पहले से भुनी हुई मूंगफली डाल दें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट पकाएं.
  • जब साबूदाना ट्रांसपैरेंट और हल्का क्रिस्पी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. आपकी क्रिस्पी और टेस्टी साबूदाना नमकीन तैयार है.

यह भी पढ़ें: Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola