Ragi Chocolate Pancake Recipe: जितना हेल्दी उतना ही चॉकलेटी भी, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें बच्चों का फेवरेट रागी चॉकलेट पैनकेक
Author Saurabh poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image
Ragi Chocolate Pancake Recipe: रागी चॉकलेट पैनकेक न सिर्फ हेल्दी है बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है. यह आपके ब्रेकफास्ट को खास बनाने के साथ-साथ शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन भी देता है. अगली बार जब आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहें, तो इस रेसिपी को जरूर बनाएं.
विज्ञापन
Ragi Chocolate Pancake Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो रागी चॉकलेट पैनकेक एक बेहतरीन ऑप्शन है. रागी (फिंगर मिलेट) में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन होता है, जो इसे सुपरफूड बनाता है. वहीं, चॉकलेट का फ्लेवर इसे बच्चों और बड़ों, दोनों का फेवरेट बना देता है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्दी ईटिंग के साथ टेस्ट से भी समझौता नहीं करना चाहते. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.
रागी चॉकलेट पैनकेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- रागी का आटा – 1 कप
- गेहूं का आटा – आधा कप अधिक फ्लफीनेस के लिए, ऑप्शनल
- कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- गुड़ पाउडर या ब्राउन शुगर – 3 से 4 बड़े चम्मच या स्वाद अनुसार
- दूध – एक से डेढ़ कप बैटर बनाने के लिए
- बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस – आधा छोटा चम्मच
- एक चुटकी नमक
- कुकिंग ऑयल या बटर – जरूरत अनुसार
- डार्क चॉकलेट चिप्स – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
रागी चॉकलेट पैनकेक बनाने की विधि
- एक बड़े मिक्सिंग बाउल में रागी का आटा, गेहूं का आटा, कोको पाउडर, गुड़ पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- एक अलग बाउल में दूध और वनीला एसेंस डालें. अब इसे धीरे-धीरे सूखी सामग्री में मिलाएं और व्हिस्क की मदद से स्मूद बेटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला.
- अगर आप ज्यादा चॉकलेटी स्वाद चाहते हैं, तो बेटर में डार्क चॉकलेट चिप्स मिला सकते हैं.
- इसके बाद नॉन-स्टिक पैन को हल्का सा गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर या ऑयल लगाएं. अब एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं. इसके बाद इसे धीमी से मीडियम आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं, जब ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले बनने लगें तो पलट दें और दूसरी तरफ भी 1 मिनट पकाएं.
- तैयार पैनकेक को प्लेट में रखें और ऊपर से शहद, मेपल सिरप, कटे हुए केले या ताजे फलों के साथ सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ी पिघली हुई डार्क चॉकलेट भी डाल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










