Kachche Kele ki Tikki Recipe: शाम का नाश्ता हो या व्रत के दौरान कुछ हेल्दी खाना, मिनटों में तैयार करें कच्चे केले की क्रिस्पी टिक्की

Updated:
विज्ञापन
kachche kele ki tikki recipe

AI generated image

Kachche Kele ki Tikki Recipe: कच्चे केले की टिक्की एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक है जिसे आप नाश्ते या व्रत में भी बना सकते हैं. जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Kachche Kele ki Tikki Recipe: कच्चे केले से बनी टिक्की एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है, जिसे आप नाश्ते या शाम की चाय के साथ परोस सकते हैं. कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आलू की टिक्की तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन कच्चे केले की टिक्की का स्वाद थोड़ा अलग और बेहद खास होता है. यह एक ऐसी डिश है जो आपकी भूख भी मिटाती है और साथ ही आपको लंबे समय तक टिकने वाली एनर्जी भी देती है. तो आइए जानते हैं कच्चे केले की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी.

कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • कच्चे केले – 4 मीडियम साइज के
  • आलू – 2 उबले हुए
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी – कोटिंग के लिए
  • तेल – हल्का तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Malai Sandwich Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और टेस्टी मलाई सैंडविच, हर कोई पूछेगा स्वाद का राज

यह भी पढ़ें: Achari Aloo Sabzi Recipe: कम समय में इस तरह बनाएं चटपटी और मसालेदार अचारी आलू की सब्जी, खट्टे-तीखे स्वाद से जीत लें सभी का दिल

कच्चे केले की टिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले कच्चे केले को अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें. जब केले ठंडे हो जाएं तो उनका छिलका उतारकर अच्छे से मैश कर लें.
  • एक बड़े बाउल में मैश किए हुए केले और उबले आलू डालें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस, धनिया पत्ती और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें गोल या अंडाकार टिक्की के शेप में बना लें.
  • टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में अच्छे से लपेट लें ताकि ये तलने पर कुरकुरी बनें.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और मीडियम आंच पर टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. आप चाहें तो इन्हें डीप फ्राई या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
  • तैयार कच्चे केले की टिक्कियों को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Multigrain Dhokla Recipe: टिफिन, ब्रेकफास्ट या फिर हो ईवनिंग स्नैक, 20 मिनट में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी मल्टीग्रेन ढोकला

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola