Multigrain Dhokla Recipe: टिफिन, ब्रेकफास्ट या फिर हो ईवनिंग स्नैक, 20 मिनट में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी मल्टीग्रेन ढोकला

AI generated image
Multigrain Dhokla Recipe: मल्टीग्रेन ढोकला एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे आप नाश्ते, लंच बॉक्स या हल्के स्नैक के रूप में कभी भी सर्व कर सकते हैं.
Multigrain Dhokla Recipe: ढोकला एक ट्रेडिशनल गुजराती डिश है, जिसे हर कोई पसंद करता है. अगर इसे थोड़ा और हेल्दी और न्यूट्रिशियस बनाना हो तो मल्टीग्रेन ढोकला से बेहतर ऑप्शन कोई नहीं हो सकता. मल्टीग्रेन ढोकला न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई ग्रेन्स का इस्तेमाल होने की वजह से यह विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है. इसे आप नाश्ते या हल्के स्नैक के तौर पर आसानी से बना सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे स्कूल से पहले अपने बच्चों को भी ब्रेकफास्ट में दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
मल्टीग्रेन ढोकला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मल्टीग्रेन आटा – 1 कप (जिसमें गेहूं, जौ, रागी, ज्वार और बेसन शामिल हो)
- दही – आधा कप (खट्टा)
- अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो (फ्रूट सॉल्ट) – 1 छोटा चम्मच या बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – 2 छोटे चम्मच
- राई – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 लंबाई में कटी हुई
- करी पत्ते – 7 से 8
- तिल – 1 छोटा चम्मच
- चीनी – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- पानी – 3 से 4 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें: Malai Sandwich Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और टेस्टी मलाई सैंडविच, हर कोई पूछेगा स्वाद का राज
मल्टीग्रेन ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मल्टीग्रेन आटा, दही, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालें और जरूरत अनुसार पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. अब इसे 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से फूल जाए.
- ढोकला स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी गरम करें और जब पानी गरम हो जाए तो ढोकला प्लेट को हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें.
- बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. इसके तुरंत बाद बैटर को ढोकला प्लेट में डालें और स्टीमर में रखें. इसे 15 से 20 मिनट तक ढककर स्टीम करें. आप टूथपिक डालकर चेक कर सकते हैं, अगर यह साफ बाहर आ जाए तो ढोकला तैयार है.
- एक पैन में तेल गरम करें और इसमें राई डालें, फिर तिल, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. करीबन 30 सेकंड तक इसे अच्छे से भूनें. अब इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी डालकर एक मिनट तक उबाल लें.
- स्टीम किए हुए ढोकला को प्लेट में निकालें और उस पर तैयार तड़का डालें. इसे टुकड़ों में काटें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




