Mix Dal Soup Recipe: सर्दियों में शरीर को मिले गर्माहट और प्रोटीन का पावरफुल डोज, जानें मिनटों में मिक्स दाल सूप बनाने की हेल्दी रेसिपी

AI generated image
Mix Dal Soup Recipe: मिक्स दाल सूप सर्दियों में एक हेल्दी और कम्फर्ट फूड की तरह काम करता है। यह न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि न्यूट्रिशन से भी भरपूर है. आप इसे किसी भी समय बनाकर अपनी भूख मिनटों में मिटा सकते हैं.
Mix Dal Soup Recipe: सर्दियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में हमें कुछ ऐसा खाने की इच्छा रहती ही है जो गर्म हो, हेल्दी हो और साथ ही जिसमें स्वाद को लेकर कोम्प्रोमाईज न करना पड़े. अगर आप भी सर्दियों के इस मौसम में कुछ ऐसा ही बनाने की सोच रहे हैं तो मिक्स दाल सूप आपके लिए सबसे बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. इस सूप की खासियत है कि इसमें कई तरह की दाल होने की वजह से यह प्रोटीन से भरपूर होता है. अगर अगर इन सर्दियों के मौसम में कुछ आसानी से डाइजेस्ट होने वाली कोई चीज ट्राई करना चाहते हैं तो भी यह सूप आपके लिए जबरदस्त ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं मिक्स दाल सूप की आसान रेसिपी.
मिक्स दाल सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मूंग दाल – 2 टेबलस्पून
- मसूर दाल – 2 टेबलस्पून
- अरहर दाल – 2 टेबलस्पून
- चना दाल – 1 टेबलस्पून
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक और लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
- घी या बटर – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
- नींबू का रस – 1 टीस्पून
- हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
- पानी – लगभग 3 कप
यह भी पढ़ें: Gud Amla Murabba Recipe: चीनी नहीं गुड़ से बनाएं हेल्दी आंवला मुरब्बा, स्वाद में बेहतर और सेहत के लिए भी डबल फायदेमंद
मिक्स दाल सूप बनाने की आसान रेसिपी
- मिक्स दाल सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे दाल जल्दी पक जाएगी और सूप में क्रीमी टेक्सचर आएगा.
- इसके बाद प्रेशर कुकर में भिगोई हुई दालें, 3 कप पानी, हल्दी और थोड़ा सा नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें की दाल पूरी तरह गल जानी चाहिए.
- इसके बाद एक पैन में घी या बटर गर्म करें और इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालें और टमाटर सॉफ्ट हो जाने तक पकाएं.
- जब मसाला पक जाए तो उबली हुई दाल इसमें डाल दें और 1 कप पानी मिलाएं. अब इसे मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाएं.
- अगर आप सूप को स्मूद टेक्सचर में पसंद करते हैं, तो हैंड ब्लेंडर से इसे हल्का ब्लेंड कर लें और अगर नहीं तो इसे वैसे ही छोड़ सकते हैं.
- अब सूप में काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालें और ऊपर से फ्रेश हरा धनिया डालकर सूप को गर्मागर्म परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




