ePaper

Besan Katori Chaat Recipe: चटपटी चटनी और दही के साथ घर पर ही बनाएं क्रिस्पी बेसन कटोरी चाट, पाएं स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद बिना किसी झंझट के

Updated at : 05 Nov 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
besan katori chaat recipe

AI generated image

Besan Katori Chaat Recipe: अगर आप घर पर ही स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहते हैं तो बेसन कटोरी चाट आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है और इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि यह आपके दिमाग से आसानी से उतरता भी नहीं है.

विज्ञापन

Besan Katori Chaat Recipe: अगर आप स्ट्रीट फूड्स खाने के शौकीन हैं लेकिन इस वजह से बाहर का खाना खाने से बचते हैं क्योंकि वे ऑइली और अनहेल्दी होते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बेसन कटोरी चाट की मजेदार और टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप मिनटों में बनाकर स्ट्रीट फूड खाने के अपने क्रेविंग को शांत कर सकते हैं. बेसन कटोरी चाट की सबसे खास बात यह है कि यह देखने में खूबसूरत तो होती ही है बल्कि साथ ही इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है. क्रिस्पी बेसन की बनी कटोरी में जब आप उबले चने, आलू, दही और चटपटी चटनियां डालकर इस डिश को तैयार करते हैं तो इसका स्वाद आपके दिमाग में बैठ जाता है.

बेसन कटोरी चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच मिश्रण में डालने के लिए
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • उबले चने या राजमा – आधा कप
  • उबले आलू – 1 कटा हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • दही – आधा कप फेंटा हुआ
  • हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • इमली की मीठी चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • सेव, अनार दाने और हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Mirch Recipe: रोटी या चावल के साथ परोसें दही शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, स्वाद इतना लाजवाब कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

यह भी पढ़ें: Methi Chana Dal Puri Recipe: गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं दोगुना मजेदार, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

बेसन कटोरी चाट बनाने की आसान रेसिपी

  • बेसन कटोरी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा लेकिन स्मूद घोल तैयार करें.
  • इसके बाद एक छोटे स्टील के कटोरी मोल्ड या कलछी के पीछे तेल लगाएं और मोल्ड को बेसन घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें. इसके बाद पहले कटोरी को कलछी सहित कुछ सेकंड फ्राई करें, फिर धीरे से कलछी निकाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि कटोरी को तब तक तलें जब तक वह गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए. इसी तरह सारी कटोरियां तैयार कर लें और टिशू पेपर पर रख दें.
  • इसके बाद उबले चने, आलू, प्याज, टमाटर, नमक, चाट मसाला और थोड़ा नींबू रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब एक प्लेट में क्रिस्पी बेसन कटोरी रखें और हर कटोरी में चना-आलू मिश्रण डालें, ऊपर से दही, हरी और मीठी चटनी डालें. अब अपने स्वाद के अनुसार मसाले छिड़कें और ऊपर से सेव, अनार और हरे धनिये से डेकोरेट करें.

यह भी पढ़ें: Flower Mathri Recipe: दिखने में फूल जैसी और खाने में सुपर क्रिस्पी, घर पर मिनटों में बनाएं सभी की फेवरेट फ्लावर मठरी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola