कब सफल होता है प्रेम विवाह? प्रेमानंद महाराज की ये सलाह मान ली तो कभी नहीं होगा रिश्ता कमजोर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 May 2025 10:45 PM
प्रेमानंद जी महाराज
Premanand Ji Maharaj: प्रेम विवाह पर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा है यह लेख उसी पर आधारित है. वे इसका विरोध नहीं बल्कि इसके लिए सच्ची प्रतिबद्धता जरूरी मानते हैं.
Premanand Ji Maharaj On Love Marriage: प्रेम विवाह आज के समय में बेहतर रहता है या नहीं? अगर किसी के प्रति प्रेम है तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो आज के समय में बड़ा डिबेटेबल मुद्दा है. लेकिन इस विषय पर प्रेमानंद महाराज जी ने विस्तार से जवाब दिया है. प्रेमानंद महाराज आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है. वे अक्सर दरबार लगाकर भक्तों के सवालों का जवाब देते रहते हैं. आज से कुछ माह पहले ही उन्होंने एक भक्त के प्रेम विवाह के सवाल बड़ा दिलचस्प जवाब दिया था. उस वक्त उन्होंने कहा था कि प्रेम विवाह तभी सफल होता है जब उसमें सच्चाई, प्रतिबद्धता और पारिवारिक सहमति हो.
शारीरिक आकर्षण पर आधारित प्रेम संबंध गलत
प्रेमानंद जी महराज का कहना है कि यदि प्रेम विवाह आपसी प्रतिबद्धता और पारिवारिक सहमति के साथ किया जाए तो गलत नहीं है. यदि 2 लोग जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लें, तो यह विवाह स्वीकार्य है. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रेम संबंध केवल शारीरिक आकर्षण पर आधारित है और उसमें स्थायित्व या प्रतिबद्धता नहीं है, तो ऐसे संबंधों से बचना चाहिए. वे कहते हैं कि जो लोग शादी से पहले शारीरिक संबंधों में लिप्त होकर अलग हो जाते हैं तो ये प्यार की सच्चाई को नकार देता है.
Also Read: क्या है शादी की सही उम्र? समय पर विवाह करने से होता है ये फायदा
प्रेमानंद जी महराज ने माता पिता को दी बड़ी सलाह
प्रेमानंद जी महराज ने कहा कि यदि उन्होंने किसी के साथ प्रेम संबंध स्थापित किया है, तो वे उसके प्रति निष्ठावान रहें. वे कहते हैं कि एक बार संबंध स्थापित हो जाने के बाद किसी तीसरे व्यक्ति की तलाश करना उचित नहीं है. उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि यदि वे अपने बच्चों के निर्णयों को समझें और उनका मार्गदर्शन करें. इससे वे गलत दिशा में भटकने से बच जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










