ePaper

Premanand Ji Maharaj : दाढ़ी-बाल कटवाने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानें प्रेमानंद जी महाराज से

Updated at : 17 Jan 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
premanand-ji-maharaj

premanand-ji-maharaj

Premanand Ji Maharaj : शास्त्रों में बताए गए इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव और शुभ परिणाम आ सकते हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj : हमारे जीवन में छोटी-छोटी बातों का भी बहुत महत्व होता है और उनमें से एक है दाढ़ी और बाल कटवाने का सही दिन.अक्सर लोग यह सोचते हैं कि किस दिन दाढ़ी-बाल कटवाना चाहिए ताकि जीवन में सभी कार्य शुभ हो और कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. इस विषय में प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ खास बातें बताई हैं जिन्हें जानकर आप दाढ़ी और बाल कटवाने के लिए सही दिन का चयन कर सकते हैं.

बुधवार और शुक्रवार का दिन होता है शुभ

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार दाढ़ी और बाल कटवाने के लिए बुधवार और शुक्रवार के दिन सबसे शुभ माने जाते हैं. इन दिनों में यह कर्म करने से व्यक्ति को यश, लाभ और उन्नति प्राप्त होती है. वहीं मंगलवार और शनिवार को दाढ़ी-बाल कटवाने से बचना चाहिए क्योंकि इन दिनों में यह कर्म अकाल मृत्यु का कारण बन सकता है.

Also Read : Premanand Ji Maharaj: बेटी के घर पानी पीना ठीक है या नहीं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

बाल और दाढ़ी कटवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बुधवार और शुक्रवार: इन दिनों बाल और दाढ़ी कटवाने से लाभ, यश और उन्नति मिलती है.
  • मंगलवार और शनिवार: इन दिनों बाल और दाढ़ी कटवाने से अकाल मृत्यु का योग बन सकता है इसलिए इन दिनों से बचना चाहिए.
  • सोमवार: शिव उपासकों के लिए सोमवार को बाल कटवाना उचित नहीं होता.
  • रविवार: इस दिन बाल कटवाने से धन और बुद्धि में हानि हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: अपराध से कम नहीं इन चीजों को वृंदावन से बाहर ले जाना, जानें कारण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola