मिनटों में लगने वाले Simple Mehndi Design for Hand, जो हर लुक को बना दें खास
Published by : Prerna Updated At : 24 Dec 2025 1:05 PM
हाथों के लिए साधारण मेहंदी डिजाइन
Simple Mehndi Design for Hand: चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हों या कोई खास अवसर मेहंदी लगाए बिना हाथों की सजावट अधूरी सी लगती है. समय के साथ मेहंदी डिज़ाइनों में भी बदलाव आया है.
Simple Mehndi Design for Hand: मेहंदी भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अहम हिस्सा रही है, जो सदियों से सुंदरता, शुभता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है. चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हों या कोई खास अवसर मेहंदी लगाए बिना हाथों की सजावट अधूरी सी लगती है. समय के साथ मेहंदी डिज़ाइनों में भी बदलाव आया है. पहले जहां भारी और भरे हुए डिज़ाइन ज्यादा प्रचलन में थे, वहीं आजकल Simple Mehndi Design for Hand का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
Simple Mehndi Design for Hand के प्रकार
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फूलों से बनी मेहंदी डिज़ाइन सबसे ज़्यादा पॉपुलर होती है. हथेली के बीच में छोटा सा फूल या बेल बनाकर उंगलियों तक हल्का पैटर्न दिया जाता है, जो हाथों को सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देता है.

मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला डिज़ाइन सिंपल होते हुए भी काफी आकर्षक लगते हैं. हथेली के सेंटर में गोल शेप में मंडला बनाकर उसके चारों ओर छोटे डॉट्स या पत्तियाँ बनाई जाती हैं.

फिंगर मेहंदी डिजाइन
अगर आप बहुत हल्की मेहंदी पसंद करती हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर सिंपल लाइन, डॉट्स या छोटे फूल बना सकती हैं. यह डिज़ाइन मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देता है.

बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन
हथेली से कलाई तक जाती हुई पतली बेल वाली मेहंदी बेहद खूबसूरत लगती है. इसमें पत्तियाँ और छोटे फूल बनाए जाते हैं, जो हाथों को लंबा और स्लिम दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: Simple and Easy Mehndi Designs: 5 मिनट में हाथों पर रचेंगी ये सबसे सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन
यह भी पढ़ें: Bridal Mehndi Design Tips: मेहंदी डिजाइन चुनते समय दुल्हनें करती हैं ये आम गलतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










