Personality Test: होंठ बोलते नहीं, लेकिन बयां कर देते हैं आपकी दास्तान

Personality Test: होंठों का आकार बताएगा आपका छुपा हुआ स्वभाव जानें कैसे.
Personality Test: क्या कभी आपने किसी की खामोशी में छुपे जज्बातों को पढ़ने की कोशिश की है शायद नहीं तो चलिये आज हम आपको बताएंगे कैसे आप होठाें के जरिये जान सकते हैं कि समाने वाले के मन में क्या चल रहा है.ऐसा माना जाता है हमारे होंठ सिर्फ मुस्कुराते नहीं ये हमारी सोच, भावनाओं और व्यवहार की चुपचाप कहानी कहते हैं.तो अगली बार जब आप आईने में खुद को देखें या किसी की मुस्कान में खो जाएं तो ध्यान दीजिए क्या उनके होंठ कुछ कह रहे हैं.
- पतले होंठ : ऐसे लोग आत्मनिर्भर, शांत और गहराई में सोचने वाले होते हैं. ये अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग अपनी दुनिया में खोए रहते हैं. कम बोलने वाले, लेकिन हर चीज को बहुत ध्यान से देखते और समझते हैं.
- मोटे होंठ : प्रेमपूर्ण, केयरिंग और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार. ऐसे लोग रिश्तों को महत्व देते हैं और गहरे भावुक होते हैं.इनके भीतर एक मातृत्व या संरक्षक भावना छुपी होती है जो हर किसी के लिए नहीं दिखाई देती है.
- ऊपरी होंठ मोटा : इमोशनल होते हैं. अपनी भावनाएं छुपाकर नहीं रख पाते हैं. जो दिल में होता है वो ज़ुबान पर होता है.प्यार के मामले में अक्सर दिल से सोचते हैं दिमाग से नहीं.
- नीचला होंठ मोटा : जिंदगी को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं. इन्हें आजादी और एक्साइटमेंट चाहिए चाहे वो रिलेशनशिप हो या फिर करियर में हो.
Also Read : Personality Traits: इंटेलिजेंट और स्मार्ट महिलाओं में दिखाई देती हैं ये आदतें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




