Perfume Day Shayari : इश्क की खुशबू… परफ्यूम डे पर भेजें ये मजेदार शायरी और कोट्स

Updated at : 17 Feb 2025 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Perfume Day Shayari

Perfume Day Shayari

Perfume Day Shayari : हम आपके लिए लेकर आए हैं परफ्यूम डे स्पेशल शायरी और कोट्स जिन्हें आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Perfume Day Shayari : 17 फरवरी को एंटी वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है जिसे परफ्यूम डे के रूप में मनाया जाता है. यह दिन हमें नकारात्मकता से दूर होकर परफ्यूम की खुशबू से अपनी जिंदगी को महकाने की प्रेरणा देता है. इसके साथ ही यह दिन हमें उन खास खुशबुओं की याद दिलाता है जो हमारे जीवन में खुशियों और उदासियों की यादें ताजा कर देती हैं. इस खास दिन पर आप अपना स्टेटस अपडेट कर सकते हैं और अपने दोस्तों को भी प्यारे मैसेज भेज सकते हैं. इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं परफ्यूम डे स्पेशल शायरी और कोट्स जिन्हें आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं.

नाराज हो गई है
इत्र की सभी बोतलें,
जब से तुम्हें अपने
गले लगाया है हमने.

हैप्पी परफ्यूम डे

रोम-रोम को महका दे
ऐसा पावन इत्र हूं मैं,
दिल से जो भी अपना माने,
उसका सच्चा मित्र हूं मैं.

हैप्पी परफ्यूम डे

इश्क के इत्र की खुशबु,
क्या दिल से कभी जाती है?
दुरिया कितनी भी बढ़ा लो,
याद बनकर एहसासों को महकाती है.

हैप्पी परफ्यूम डे

जुदाई का दर्द मेरा दिल कब से सह रहा है,
तेरे इश्क इत्र मेरी रग-रग में बह रहा है.

हैप्पी परफ्यूम डे

Also Read : Stylish Outfits Tips : इन स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ आप फॉर्मल इवेंट्स में अपनी पर्सना

खुशबू की तरह तुझमें बिखर जाऊंगा,
सुकून बनकर दिल में उतर जाऊंगा,
महसूस करने की कोशिश कीजिये,
दूर होकर भी पास नजर आऊंगा.

हैप्पी परफ्यूम डे

गुलाब की खुशबू भी फीकी लगती है,
कौन सी खूशबू मुझमें बसा गई हो तुम,
जिंदगी है क्या तेरी चाहत के सिवा
ये कैसा ख्वाब आंखों में दिखा गई हो तुम.

हैप्पी परफ्यूम डे

ये इत्र की शीशी यूँ ही इतराती है,
मैं तो तेरे ख्यालों से ही महक जाता हूं.

हैप्पी परफ्यूम डे

तुम्हारे आने से जिंदगी
इत्र की तरह महकने लगी है.

हैप्पी परफ्यूम डे

इश्क की खुशबू जब से सांसों में समाई है,
हर परफ्यूम हर इत्र से फीकी खुशबू आई है.

हैप्पी परफ्यूम डे

प्रेम-पत्र को यूं सरेआम जलाओ मत,
मोहब्बत की खुशबू से नफरत हो गई है.

हैप्पी परफ्यूम डे

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Mahashivratri Outfits: महाशिवरात्रि पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट्स और बनें शिव की प्रिय भक्त

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola