Perfect Eyeliner Hacks: वो 5 ट्रिक्स, जिनसे आपका विंग बनेगा एकदम परफेक्ट

Published by :Shinki Singh
Published at :24 Sep 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Perfect Eyeliner Hacks: वो 5 ट्रिक्स, जिनसे आपका विंग बनेगा एकदम परफेक्ट

Perfect Eyeliner Hacks: चाहे आप मेकअप में नए हों या बस क्विक फिक्स चाहती हों इन आसान हैक्स हर बार मिलेगा ग्लैमरस लुक.

विज्ञापन

Perfect Eyeliner Hacks: परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगाना किसी कला से कम नहीं और अक्सर जल्दबाजी में एक विंग तो बन जाती है पर दूसरे में गलती हो जाती है. अगर आप भी हर बार शार्प सिमेट्रिकल और फ्लॉलेस विंग बनाने के लिए घंटों परेशान होते है तो आज हम आपके लिये लाये हैं कुछ आसान जादुई आईलाइनर हैक्स जिससे आप मिनटों में खूबसूरत लुक पा सकती है.चाहे आप मेकअप में नए हों या बस क्विक फिक्स चाहती हों इन आसान हैक्स हर बार मिलेगा ग्लैमरस लुक.

  • टेप हैक : सेलोटेप को पलक के किनारे तिरछा लगाएं और इसके गाइड से आईलाइनर की शेप बनाएं.सूखने के बाद टेप हटा दें परफेक्ट शार्प विंग मिलेगा.
  • डॉट और जॉइन मेथड : आईलाइनर के लिए तीन-चार छोटे डॉट्स लगाएं और उन्हें मिलाएं. यह तरीका सीधी लाइन बनाने में मदद करता है.
  • बॉबी पिन हैक : बॉबी पिन के V-शेप वाले सिरे पर थोड़ा आईलाइनर लगाकर बाहरी कोने पर दबाएं. V शेप बनाकर लाइन भरें.
  • कंसीलर से सुधारें : गलती हुई जगह पर कंसीलर ब्रश से लगाएं. लाइन साफ और शार्प दिखेगी.
  • आईशैडो हैक : ब्राउन आईशैडो लें और लैशलाइन के साथ धीरे लगाएं. स्मज-फ्री और सॉफ्ट विंग मिलेगा.

Also reda : Lipstick Hack: ग्लॉसी लिपस्टिक को मिनटों में बनाएं परफेक्ट मैट

Lipstick Hacks: गर्मियों में ऐसे लगाएं लिपस्टिक,हर किसी की आप पर टिकी रहेगी नजर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola