Parenting Tips: हर बात पर रोता और चिड़चिड़ाता है बच्चा? जानिए शांत करने के पेरेंटिंग टिप्स

Updated at : 14 Jun 2025 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: छोटे बच्चों का चिड़चिड़ापन उनके भावनात्मक विकास का हिस्सा होता है. जब वे अपनी बात बोल नहीं पाते, तो वह रोकर, चिल्ला कर अपनी प्रतिक्रिया को दिखाते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में छोटे बच्चे को शांत करने के टिप्स के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Parenting Tips: छोटे बच्चों का चिड़चिड़ापन एक आम बात है, लेकिन कई बार ये माता-पिता के लिए चिंता का कारण बन जाता है. बच्चे जब बोलकर अपनी बात नहीं कह पाते, तो वे रोकर, गुस्सा करके या चिड़चिड़े होकर अपनी जरूरतें और भावनाएं जताते हैं. यह उनका तरीका होता है बताने का कि वे परेशान हैं, थके हुए हैं या उन्हें कुछ चाहिए. ऐसे में माता-पिता या घर के बड़े लोगों को धैर्य रखना और समझने की कोशिश करना चाहिए कि बच्चा ऐसा क्यों कर रहा है. अगर हम प्यार और समझदारी से बच्चे को समझे, तो वह जल्दी शांत हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में छोटे बच्चे का चिड़चिड़ापन शांत करने के टिप्स के बारे में अच्छे से. 

बच्चे की जरूरतों को समझें

आपको ध्यान देना चाहिए कि बच्चा क्या चाहता है, क्या वह थका है? क्या उसे भूख लगी है? ऐसे समय पर उनकी जरूरत को पूरा करना चाहिए, जिससे बच्चा शांत और स्थिर रहे. 

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: जब बच्चा बड़ा होने लगे, तो परवरिश में ना करें ये चूक, अपनाएं ये पेरेंटिंग टिप्स 

बच्चे के मन को भटकाएं 

अगर आपका बच्चा ज्यादा चिड़चिड़ा हो रहा है, तो आप बच्चे को कहानी सुनाएं, खिलौने दे या उनका मन भटकाने के लिए घर से बाहर घुमाने ले जाएं. 

बच्चे को प्यार से सहलाएं 

अगर आप अपने बच्चे का चिड़चिड़ापन शांत और उन्हें खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी गोद में ले, अपने गले लगाएं और उनके सिर पर अपना हाथ फेरकर उन्हें सुरक्षित महसूस कराएं.  

नींद की कमी पूरा करें 

थका हुआ बच्चा अक्सर चिड़चिड़ाता है. इसके अलावा, नींद पूरी न होने से उसका व्यवहार असंतुलित हो सकता है. इसलिए आप उन्हें अच्छे से सुलाएं, नींद की कमी से बच्चे का मन बेचैन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा अब नहीं कहेंगे ‘पढ़ लो बेटा’, बिना डांटे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola