ePaper

Parenting Tips: बच्चों को डांटना नहीं, समझाना है जरूरी, परवरिश में इन गलतियों से बचें

Updated at : 07 Aug 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips ( AI generated image)

Parenting Tips: माता पिता की चाहत होती है कि उनका बच्चा कामयाब, खुश और समझदार बने. लेकिन कभी-कभी पैरेंट्स की कुछ छोटी-छोटी आदतें जाने-अनजाने में बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ जाती हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे फूल जैसे होते हैं अगर सही से बच्चों को देखभाल मिले तो फूल की तरह महकते हैं. हर माता पिता की चाहत होती है कि उनका बच्चा कामयाब, खुश और समझदार बने. लेकिन कभी-कभी पैरेंट्स की कुछ छोटी-छोटी आदतें जाने-अनजाने में बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ जाती हैं. अक्सर पैरेंट्स इस बात को समझ नहीं पाते हैं कि उनकी कुछ आदतें बच्चे को प्रभावित करती. अगर आप भी ये गलतियां करते हैं तो इस आदत को छोड़ें. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से वे कौन-सी आदतें हैं जिन्हें माता-पिता को बदलने की जरूरत है. 

हर बात पर टोकना या डांटना

आमतौर पर बच्चे को अनुशासन में रखने के लिए पैरेंट्स डांटते हैं. लेकिन हर बात पर डांटना अच्छा नहीं होता है इससे बच्चा डरा सहमा रहता है. बच्चा अगर गलती करता है तो डांटने के बजाय आप शांति से समझाएं. 

बच्चों की बात ना सुनना

कई बार माता-पिता बच्चों की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं. ऐसा करना बच्चों को प्रभावित करता है. बच्चों की बात को ध्यान से सुने. बच्चे को भावनात्मक सपोर्ट जरूर दें.

यह भी पढ़ेंParenting Tips: बचपन से दें सही दिशा, परवरिश में अपनाएं ये सुनहरे नियम

पढ़ाई पर सिर्फ जोर देना

कई बार पेरेंट्स सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर ही ज्यादा जोर देते हैं. दूसरी तरह की एक्टिविटी और स्किल पर कम ध्यान देते हैं. बच्चों को सफल बनाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ और भी चीजों के ऊपर ध्यान देना जरूरी है

दूसरों से तुलना करना

कई बार पेरेंट्स बच्चों की तुलना दूसरों के साथ करते हैं. ये करना अच्छा नहीं है. इससे बच्चे का आत्मविश्वास कम होता है. बच्चों की आपस में तुलना करने से बचें और अगर बच्चा कोशिश कर रहा है तो आप उसकी खूबियों की तारीफ करें. 

यह भी पढ़ेंParenting Tips: टीनएज बच्चों से रिश्ता कैसे मजबूत बनाएं पैरेंट्स? अपनाएं ये जरूरी बातें

यह भी पढ़ें– Parenting Tips: जब बच्चा बात न माने तो अपनाएं ये असरदार उपाय

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola