Parenting Tips: अपने बच्चों को जंक फूड से रखें दूर, जानें क्या है तरीका

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

जंक फूड

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं तो हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, इस स्टोरी में पढ़ें कैसे अपने बच्चों को रखना है बच्चों को जंक फूड से दूर.

विज्ञापन

Parenting Tips: अक्सर बच्चों में देखा जाता है कि वे हर वक्त जंक फूड खाने की इच्छा जाहीर करते रहते हैं जिस कारण हर बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं. ऐसे में अगर आपके बच्चे भी जंक फूड खाने की जिद्द करते हैं तो ये स्टोरी आपके काम आएगी. इस स्टोरी में हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बच्चे को जंक फूड खाने से रोक सकते हैं.

बच्चों के मनपसंद डिश बनाएं
अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा जंक फूड खाने से दूर रहें तो आप घर में ही उनके पसंद का स्वादिष्ट भोजन बना सकती हैं. ध्यान रहें, कि आपका बच्चा घर में ही हेल्दी खाना खाएं.

यूनिक तरीके से फूड की प्लेटिंग करें
बच्चों को खाना परोसने से पहले आप उसे अच्छी तरह से खाने के प्लेट को सजा दें जिससे प्लेट यूनिक दिखेगा और बच्चे भी मन से भोजन कर पाएंगे. कोशिश करें, कि शाम के वक्त आप उन्हें स्वादिष्ट स्नैक्स बना कर खिलाएं.

भोजन के लिए समय निर्धारित कर लें
अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहती हैं तो भोजन के लिए एक टाइम टेबल बना लें. अगर आप आपके बच्चे को बाहर का खाना बहुत पसंद है तो आप कोई एक दिन निर्धारित कर सकती है जिस दिन आपका बच्चा बाहर का खाना खा सके.

कम मात्रा में भोजन दें
अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा भरपेट भोजन करें तो उसे एक ही बार में ही भोजन न परोसे इस से बच्चे खाना अधूरा छोड़ सकते हैं. ध्यान दें, कि आप अपने बच्चे को थोड़े-थोड़े मात्रा में हेल्दी भोजन खाने को दें.

अलग-अलग डिश खिलाएं
अगर आप हर रोज एक ही डिश बच्चे को खिलाएंगी तो इससे बच्चे बोर हो जाएंगे. कोशिश करें, कि बच्चों को अलग अलग स्वादिष्ट भोजन खिलाएं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola