ePaper

Parenting Tips: देखते ही देखते बढ़ने लगेगी बच्चे की हाइट! आस-पड़ोस में सभी जानना चाहेंगे सीक्रेट, जानें टिप्स

Updated at : 31 Jul 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
height increasing tips

AI generated image

Parenting Tips: अगर आप अपने बच्चे के रुकी हुई हाइट से परेशान हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की है. आज हम आपको जो टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने पर आपको अपने बच्चे की हाइट में कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा.

विज्ञापन

Parenting Tips: अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चे की हाइट को लेकर परेशान रहते हैं. उन्हें लगता है कहीं उनका बच्चा अपनी उम्र के बच्चों से हाइट में छोटा न रह जाए या फिर किसी कारण से उनके शरीर का ग्रोथ रुक न जाए. दिमाग में इस तरह की बातें आना स्वाभाविक है क्योंकि कोई भी पैरेंट यह नहीं चाहता कि कोई भी उसके बच्चे की कम हाइट को लेकर उसका मजाक उड़ाए या फिर बातें बनाए. अगर आपके मन में भी यह डर है और आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट तेजी से बढ़ने लगे तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनाना शुरू करते हैं तो आपको अपने बच्चे की हाइट बढ़ते हुए दिखना कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा. चलिए जानते हैं ये सीक्रेट टिप्स.

हेल्दी डायट सबसे जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई तेजी से बढ़ने लगे तो ऐसे में आपको उसके डायट का खास ख्याल रखना चाहिए. अपने बच्चे को एक ऐसा डायट दें जिसमें कार्ब्स और प्रोटीन के साथ ही अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद हों.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

बच्चे की नींद होने दें पूरी

बच्चे की हाइट सही रफ्तार से बढ़े इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उसे उचित और जरूरी नींद लेने का मौका दें. जब आपके बच्चे छोटे हैं और ग्रोइंग फेज में हैं तो उन्हें कम से कम 8 घंटे सोने का मौका दें.

आउटडोर एक्टिविटी भी जरूरी

आजकल बच्चे घर पर ही स्मार्टफोन और कम्प्यूटर के साथ अपना ज्यादातर समय बिताते हैं. घर पर एक आलस भरी जिंदगी उनके ग्रोथ में रुकावट डाल सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई बढ़े तो ऐसे में आपको उसे आउटडोर एक्टिविटीज के लिए लेकर जाना चाहिए. उन्हें कोई भी स्पोर्ट्स खेलने के लिए मोटिवेट करें या फिर सिंपल जॉगिंग और स्किपिंग ही करवाएं.

हैंगिंग एक्सरसाइज फायदेमंद

बच्चे की हाइट को बढ़ाने का यह काफी पुराना और कारगर तरीका है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई बढ़ने लगे तो ऐसे में आपकप उन्हें एक बार से या फिर एक रिंग से लटकने के लिए मोटिवेट करना चाहिए. ऐसा करने से कुछ ही समय में उनकी हाइट बढ़ने लगती है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए खुद उठकर तैयार होगा आपका बच्चा, पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola