Parenting Tips: मां-बाप से ही बच्चे सीख लेते हैं ये बुरी आदतें, फ्यूचर बर्बाद हो इससे पहले जान लें

AI generated image
Parenting Tips: आज हम आपको माता-पिता की कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बच्चे काफी जल्दी सीख लेते हैं. अगर आपने समय रहते इन्हें नहीं सुधारा तो आपके बच्चे का फ्यूचर बर्बाद भी हो सकता है.
Parenting Tips: बच्चों के आसपास क्या हो रहा है इसका उनके ऊपर काफी गहरा असर पड़ता है. वे उन चीजों को झट से सीख जाते हैं जो उनके आसपास वे होते हुए देखते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आपको उन सभी चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए जो भी आप उनके आस-पास कर रहे हैं. आपकी एक छोटी सी गलती और आपके बच्चे का पूरा फ्यूचर बर्बाद. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए है जो नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे बुरी आदतों को सीखें. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चे आप से ही सीखते हैं और इन्हीं गलतियों की वजह से उनका फ्यूचर बर्बाद हो सकता है. चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
साफ-सफाई को नजरअंदाज करना
अगर माता-पिता होने के बावजूद भी आप अपने आस-पास की सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं तो आपके बच्चे भी ऐसा ही सीखते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप भी ऐसा ही करना शुरू कर दें. जब आप साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं तो आपके बच्चे भी ऐसा करना सीख जाते हैं.
पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित
हर बात पर झूठ कहना
अगर आप बच्चों के सामने झूठ कहते हैं तो वे भी ऐसा करना ही सीखते हैं. पैरेंट्स को यह बात समझ ही नहीं आती कि उनके बच्चे उन्हीं की वजह से झूठ कहना सीख रहे हैं और कह भी रहे हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके बच्चे आगे चलकर चीजों से निपटने के लिए झूठ का सहारा ले तो आपको हर कीमत पर उनके सामने झूठ कहने से बचना चाहिए.
दिनभर मोबाइल या फिर टीवी के सामने बैठे रहना
आजकल शायद ही कोई ऐसा बच्चा हो जिसे या तो टीवी की या फिर स्मार्टफोन की लत न लगी हुई हो. कई बार पैरेंट्स अपने बच्चे की इस आदत से नाराज रहते हैं लेकिन उन्हें यह बात समझ में नहीं आती है उन्हीं की वजह से उनके बच्चे को इन चीजों की आदत पड़ी हुई है. अगर आप अपना ज्यादातर समय मोबाइल और टीवी के बीच बिताएंगे तो आपके बच्चे भी ऐसा ही करेंगे.
बात-बात पर गुस्साना या फिर चिड़चिड़ाना
अगर आप दूसरों पर गुस्सा करते हैं या फिर हर समय चिड़चिड़ाये हुए रहते हैं तो इसका असर आपके बच्चों पर भी पड़ना तय है. आपो गुस्सा करते हुए देखकर वे भी वे भी ऐसा ही करना शुरू कर देते हैं. कई बार आपके बच्चे हाथ तक उठाना सीख जाते हैं. आपको गुस्सा करते देख और चिड़चिड़ाते हुए देखकर उन्हें ऐसा लगता है कि अगर उन्हें अपनी कोई बात मनवानी है तो यही एक तरीका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










