Parenting Tips: अगर चाहते हैं कि बच्चा बड़ा होकर आपका सम्मान करे, तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

Updated at : 10 Jun 2025 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: आइए जानते हैं ऐसी तीन आदतों के बारे में जिन्हें पेरेंट्स को तुरंत बदलनी चाहिए. तभी वे अपने बच्चों का प्यार और सम्मान हमेशा पा सकेंगे.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर उन्हें प्यार करें और रेस्पेक्ट दे. लेकिन कई बार वे अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो बच्चे के दिल में दूरी बना देती हैं. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा आपका रेस्पेक्ट करे, तो आपको अपनी कुछ आदतों को आज ही बदलना होगा. बच्चे वही सीखते हैं जो वो अपने घर में देखते हैं. इसलिए मां-बाप का व्यवहार और बात करने का तरीका बहुत मायने रखता है. आइए जानते हैं ऐसी तीन आदतों के बारे में जिन्हें बदलकर आप अपने बच्चे का प्यार और सम्मान हमेशा पाएंगे.

बच्चे के सामने गुस्से में चिल्लाना

जब माता-पिता गुस्से में बच्चे पर चिल्लाते हैं या छोटी बात पर डांटते हैं, तो बच्चा डरता है, न कि सीखता है. धीरे-धीरे वह मन ही मन दूर होने लगता है और रिस्पेक्ट की जगह पेरेंट्स के प्रति डर बना लेता है. इसलिए बच्चे को समझाने का तरीका शांत और प्यार भरा होना चाहिए, तभी वो आपकी बातें दिल से मानेगा. सम्मान तभी आता है जब बच्चा आपको अपना समझे, दुश्मन नहीं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों के दिमाग में जहर घोल सकती हैं ये 3 बातें, तुरंत बंद करें

ये भी पढ़ें:  Parenting Tips: क्या आप भी प्यार के नाम पर बच्चे को बिगाड़ रहे हैं? पढ़िए ये चौंकाने वाली सच्चाई

बच्चे की बात को नजरअंदाज करना

कई बार पेरेंट्स बच्चों की छोटी-छोटी बातों को सुनने की बजाय टाल देते हैं या अभी नहीं कहकर बात खत्म कर देते हैं. इससे बच्चे को लगता है कि उसकी बातों की कोई कीमत नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि बच्चा आपकी बात माने, तो पहले उसकी बात को भी महत्व देना सीखें. जब आप उसे सुनेंगे, तो वो भी आपकी सुनेगा और रेस्पेक्ट करेगा.

हर समय टोकना या तुलना करना

बच्चे को बार-बार टोकना या उसे दूसरों से तुलना करना उसकी सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर करता है. जब आप कहते हैं “देखो, वो कितना अच्छा है, तुम क्यों नहीं?”, तो बच्चा खुद को कम समझने लगता है. इसलिए बच्चों की तुलना की जगह उसे मोटिवेट करें, और उसकी खूबियों की तारीफ करें.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को बिगाड़ सकते हैं ये 5 आदतें, चौथे नंबर वाली सबसे खतरनाक है

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अगर आप भी अपने बच्चे को सफल देखना चाहते हैं, तो ये बातें आज ही जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola