ePaper

Parenting Tips: बच्चों के दिमाग में जहर घोल सकती हैं ये 3 बातें, तुरंत बंद करें

Updated at : 05 Jun 2025 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: इस आर्टिकल में हम ऐसी तीन अहम बातों की चर्चा करेंगे जिन्हें तुरंत रोकना आपके बच्चे के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Parenting Tips: आज के समय में बच्चों की परवरिश सिर्फ खाना-पीना और पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गई है. एक बेहतर भविष्य के लिए उनके मानसिक विकास पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है. कई बार माता-पिता जाने-अनजाने में ऐसी बातें या व्यवहार करते हैं जो बच्चों के दिमाग पर गहरा असर छोड़ते हैं. यह असर धीरे-धीरे उनके स्वभाव, आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर समय रहते इन बातों पर ध्यान न दिया जाए, तो बच्चा अंदर ही अंदर टूटने लगता है. इसलिए यह जरूरी है कि पेरेंट्स ये समझें की कौन सी बातें बच्चों के दिमाग में जहर घोल सकती हैं. इस आर्टिकल में हम ऐसी तीन अहम बातों की चर्चा करेंगे जिन्हें तुरंत रोकना आपके बच्चे के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है.

Parenting Tips: बच्चों की तुलना करना

अगर आप अपने बच्चे की तुलना किसी और बच्चे से करते हैं, तो उसका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है. बच्चा खुद को कमज़ोर और बेकार समझने लगता है. इससे उसके अंदर हीन भावना पैदा हो जाती है. हर बच्चा अलग होता है और उसकी पहचान को समझना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या आप भी प्यार के नाम पर बच्चे को बिगाड़ रहे हैं? पढ़िए ये चौंकाने वाली सच्चाई

Parenting Tips: हर बात पर डांटना या ताना मारना

बच्चों को हर छोटी गलती पर डांटना या बार-बार ताना देना उनके मन को आहत कर सकता है. वे डर और ग़ुस्से में रहने लगते हैं और धीरे-धीरे घर वालों से दूरी बना सकते हैं. इससे उनकी सोचने-समझने की शक्ति पर असर पड़ता है. ज़रूरी है कि हम प्यार से उन्हें सही-गलत समझाएं.

Parenting Tips: मोबाइल या टीवी की लत लगाना

अगर बच्चे को ज्यादा समय मोबाइल, गेम्स या टीवी पर बिताने दिया जाए, तो उनका ध्यान पढ़ाई और असली जीवन से हट जाता है. उनकी सोचने, बोलने और समझने की क्षमता कम हो सकती है. वे समाज से कटने लगते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं. बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित और सही तरीके से होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को बिगाड़ सकते हैं ये 5 आदतें, चौथे नंबर वाली सबसे खतरनाक है

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अगर आप भी अपने बच्चे को सफल देखना चाहते हैं, तो ये बातें आज ही जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola