Parenting Tips: जब बच्चा मारता है तो डांटे नहीं, अपनाएं सही तरीका, बच्चे खुद ठीक हो जाएंगे
Published by : Priya Gupta Updated At : 12 Apr 2025 1:47 PM
parenting tips
Parenting Tips: अगर आपका बच्चा बार-बार दूसरों को मारता है, तो घबराएं नहीं. धीरे-धीरे प्यार, और सही तरीका को अपनाकर उनकी ये आदत को बदला जा सकता है. ऐसे में आज हम आपके लिए अच्छे पेरेंटिंग टिप्स आए है. चलिए जानते हैं.
Parenting Tips: बच्चे का शरारती होना स्वाभाविक है. बचपन में बच्चे जमकर लड़ाई करते हैं. इस दौरान बच्चे में ज्यादा गुस्सापन और दूसरों को मारने की आदत रहती है. यह आम समस्या होती है, लेकिन अगर सही समय पर सुधारा न जाए तो यह एक बड़ी समस्या बन सकती है, जिससे निपटना मुश्किल हो जाता है. जब बच्चे का मन बढ़ जाता है तो घर आए मेहमान को भी वह तवज्जो नहीं दे देता है. इस तरह के बच्चे मेहमान को भी मार देते हैं और उनके साथ खराब व्यवहार करता है, जिसकी वजह से आपके आपसी संबंधोंं पर भी बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में आपको बच्चों को सही दिशा सिखाना और उनकी परेशानी को समझना बहुत महत्वपूर्ण है. तो आइए जानते हैं अच्छे पेरेंटिंग टिप्स जिससे आप बच्चों को अच्छे से गाइड कर सकते हैं.
बच्चे को प्यार से समझाएं
जब बच्चा मारे, तो चिल्लाएं नहीं. उसे प्यार से बताएं कि मारना गलत बात है. बच्चे का दूसरों को मारने का सबसे पहला कारण यह हो सकता है कि की वह बहुत परेशान रहता है. इसके लिए उनके गुस्से को सही तरीके से समझे.
यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा अब नहीं कहेंगे ‘पढ़ लो बेटा’, बिना डांटे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स
अनुशासन सिखाएं
जब बच्चा किसी को मारता है, तो तुरंत उसे समझाएं कि ये गलत बात है. उन्हें सबके साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए उसके बारे में अच्छे से बताएं और उन्हें अनुशासन सिखा सकते हैं.
रिश्तों का मतलब बताएं
जब भी आपका बच्चा किसी रिश्तेदार को मारता है, तो उसे उसी समय समझाएं कि वो उनके क्या लगते हैं. ऐसा करने से आपका बच्चा तुरंत समझेगा कि उसने क्या गलती की है.
पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें
आप अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अपने पढ़ाई में ध्यान देने के लिए कहें, जितना आपका बच्चा पढ़ाई के तरफ उलझेगा उतना ही उसे समझ आएगा कि कैसे रहना है सबके साथ.
घर में शांति का बनाए रखें
आपके घर में अच्छा वातावरण होगा तो बच्चा भी शांत और समझदारी से सबके साथ पेश आएगा. इसके लिए आप अपने बच्चों को घर के झगड़े के माहौल से अलग रखें.
यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों की इन गलतियों को कभी न करें नजरअंदाज, नहीं तो काबू में नहीं आएंगे बच्चे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










