ePaper

Paneer Tikka Dosa: अब डोसे में पनीर टिक्का का ट्विस्ट, हर बाइट में आएगा मजा

Updated at : 20 May 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Paneer Tikka Dosa: अब डोसे में पनीर टिक्का का ट्विस्ट, हर बाइट में आएगा मजा

Paneer Tikka Dosa : पनीर टिक्का डोसा न केवल स्वाद में चटपटा है बल्कि यह उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जो अपने ब्रेकफास्ट या स्नैक टाइम में कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं.

विज्ञापन

Paneer Tikka Dosa: अगर आप भी रोज-रोज वही नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, मजेदार और जायकेदार ट्राय करना चाहते हैं तो अब वक्त है कुछ हटके बनाने का.पनीर टिक्का डोसा एक ऐसा देसी फ्यूजन जो उत्तर भारत के मसालेदार पनीर टिक्का को दक्षिण भारत के कुरकुरे डोसे में भरकर लाया है बिल्कुल नए अंदाज में. इस अनोखे मेल में जहां पनीर का चटपटा स्वाद दिल जीत लेता है वहीं डोसे की परत इसे परफेक्ट स्ट्रीट फूड टच देती है. हर बाइट में मिलेगा स्वाद का धमाका और कुछ नया चखने का सुकून.

पनीर टिक्का डोसा बनाने की विधि

डोसा बैटर के लिए

  • 2 कप तैयार डोसा बैटर (मार्केट या घर का)
  • तेल/बटर – सेंकने के लिए

पनीर टिक्का स्टफिंग के लिए

  • 200 ग्राम पनीर – क्यूब्स में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च – बारीक कटी
  • 1 प्याज – स्लाइस में कटी
  • 1 टमाटर – बारीक कटा
  • 2 टेबल स्पून दही
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • नमक – स्वादानुसार
  • थोड़ा सा नींबू रस
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

बनाने की विधि

पनीर टिक्का मसाला करें तैयार

  • एक बाउल में दही, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू रस मिलाएं.
  • इसमें पनीर, प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • इसे 15 से 20 मिनट मेरिनेट करें.
  • फिर एक तवा गरम करें और थोड़ा तेल डालकर इस मिश्रण को हल्का भून लें जब तक पनीर सुनहरा न हो जाए.

डोसा बनाएं

  • नॉन-स्टिक तवा गरम करें थोड़ा तेल लगाएं.
  • डोसा बैटर फैलाएं और गोल शेप में पतला फैलाएं.
  • ऊपर से थोड़ा तेल या बटर डालें और मीडियम आंच पर सेंकें.

स्टफिंग भरें

  • जब डोसे का नीचे का हिस्सा सुनहरा हो जाए तब उस पर पनीर टिक्का की स्टफिंग फैलाएं.
  • चाहें तो ऊपर से चीज भी डाल सकते हैं.
  • डोसे को फोल्ड करें और प्लेट में निकालें.
  • हरी चटनी, मिंट मेयो या टमैटो सॉस के साथ परोसें.

Also Read : Sattu Cheela Recipe : गर्मियों के लिए बेस्ट है सत्तू चीला, जानें हेल्दी रेसिपी

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola