नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं पैनकेक, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Mar 2026 3:23 PM

विज्ञापन

पैनकेक रेसिपी आइडियाज (AI Image)

ब्रेकफास्ट को स्पेशल बनाना हो या वीकेंड ब्रंच को मजेदार बनाना हो, तो पैनकेक एक बेहतरीन ऑप्शन है. पैनकेक का स्वाद, इसका सॉफ्ट और फ्लफी टेक्सचर आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन है और आप झटपट से कुछ तैयार करना चाहते हैं तो पैनकेक को बना सकते हैं. पैनकेक को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और आप इसे सुबह नाश्ते या टिफिन में देने के लिए बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप 5 पैनकेक रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

क्लासिक पैनकेक

क्लासिक पैनकेक सॉफ्ट और फ्लफी होते हैं. इन्हें दूध, आटा, अंडा और बेकिंग पाउडर से बनाया जाता है. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब आप पैन में बैटर को डालकर पका लें. सिरप या शहद को ऊपर से डालकर सर्व करें. 

बनाना पैनकेक

आप सिंपल पैनकेक से हटकर कुछ बनाना चाहते हैं तो आप बनाना पैनकेक को ट्राई कर सकते हैं. मैदा में केले को मैश करके मिला लें. इसमें आप स्वादानुसार चीनी डालें. दूध डालकर मिक्स कर लें. पैन में घोल डालकर बनाना पैनकेक तैयार कर लें. 

चॉकलेट पैनकेक

चॉकलेट पैनकेक चॉकलेट लवर्स के लिए परफेक्ट है. मैदा में कोको पाउडर और चॉकलेट चिप्स डालकर इसे आप बनाएं. ये सिर्फ नाश्ते के लिए नहीं बल्कि डेजर्ट के तौर पर भी बढ़िया ऑप्शन है. गरमा गरम पैनकेक पर चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें. 

ओट्स पैनकेक

आप ओट्स से भी पैनकेक बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप ओट्स को पीस लें. इसमें आप दूध को मिक्स कर लें. स्वादानुसार चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स कर लें. फिर इससे पैनकेक को तैयार कर लें. 

आटा पैनकेक

अगर आप मैदा से बने पैनकेक खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप इसे आटा से भी तैयार कर सकते हैं. गेहूं का आटा में दूध और थोड़ा बेकिंग पाउडर मिला लें. आप चाहें तो इसमें मैश किया हुआ केला भी डाल सकते हैं. घोल को तैयार करके आप पैनकेक बना लें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola