ePaper

Oxidised Silver Earrings: कॉलेज गर्ल्स से लेकर दुल्हनों तक,सब पर जचेगें ये ट्रेंडी ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर झुमके

Updated at : 19 May 2025 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Oxidised Silver Earrings: कॉलेज गर्ल्स से लेकर दुल्हनों तक,सब पर जचेगें ये ट्रेंडी ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर झुमके

Oxidised Silver Earrings: जानें कॉलेज गर्ल्स और ब्राइड्स के लिए बेस्ट ऑक्सिडाइज्ड डिजाइन्स और पहनने के स्मार्ट तरीके.

विज्ञापन

Oxidised Silver Earrings: अगर आप भी अपने लुक में देसी ट्विस्ट और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल चाहती हैं तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर झुमके आपके लिए बेस्ट चॉइस हैं. ये न सिर्फ हर आउटफिट को एथनिक ग्लैमर देते हैं बल्कि किसी भी मौके पर पहनने के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं.

अफगानी स्टाइल झुमके : बड़े और डैंगली डिजाइन वाले झुमके जिनमें अक्सर मिरर वर्क, कलरफुल बीड्स या घंटियां होती हैं.ये ट्रेडिशनल लहंगे, कुर्तियों और बोहेमियन ड्रेस के साथ शानदार लगते हैं.

चांदबाली डिजाइन : चंद्रमा के आकार में बने ये इयररिंग्स एथनिक और फेस्टिव वियर के लिए परफेक्ट हैं. इनका एंटीक फिनिश इन्हें रॉयल लुक देता है. इसे बनारसी साड़ी या एंब्रॉइडरी कुर्ती के साथ पहनें.

ट्राइबल मोटिफ इयररिंग्स : इनमें जनजातीय संस्कृति से प्रेरित पैटर्न, ज्यादातर हैंडक्राफ्टेड होते हैं.ये यूनिक और कल्चरल स्टेटमेंट देने के लिए परफेक्ट हैं.

ऑक्सिडाइज्ड हूप्स : सिंपल लेकिन स्टाइलिश इन राउंड इयररिंग्स को कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए खास पसंद किया जा रहा है.कुछ में मेटल टैसल या बीड्स का काम भी होता है.

मिरर वर्क स्टड्स : छोटे, चमकदार और ऑक्सिडाइज्ड फ्रेम में मिरर लगा होता है.मिनिमल लुक चाहने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट.इसे इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ कैरी करें.

मल्टी-लेयर डैंगलर्स:कई लेयर में लटकने वाले डिजाइन, जिनमें चेन, बीड्स या सिल्वर पत्तियां होती हैं. खास तौर पर फंक्शन और फ्यूजन लुक के लिए.

Also Read : Latest Silver Ring Design:अगर आपको भी लगना है सबसे अलग तो पहनें लेटेस्ट सिल्वर रिंग्स

Also Read : Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola