ePaper

Oxidised Jhumka Designs: एथनिक हो या कैजुअल हर लुक के लिए परफेक्ट है ये ऑक्सीडाइज्ड झुमके डिजाइन

Updated at : 08 Jul 2025 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
jhumka design

jhumka design (ai image)

Oxidised Jhumka Designs: ऑक्सीडाइज्ड झुमके आज की फैशन दुनिया और मॉडर्न लुक का सबसे सुंदर ऑप्शन है. ये हल्के, बजट में और हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाता है ,जिसे आप हमेशा और खास मौकों पर स्टाइल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Oxidised Jhumka Designs: ऑक्सीडाइज्ड झुमके आजकल हर लड़की और महिला की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. ये झुमके अपनी खूबसूरती और पुराने समय जैसा लुक देने वाले डिजाइन के कारण बहुत सुंदर लगते हैं. इनका हल्का टेक्स्चर, हर तरह के आउटफिट के साथ मैच आसानी से हो जाता है. साथ ही ये हल्के बजट में होने से और भी भी पसंदीदा बन जाता है. फिर चाहे आपको कॉलेज जाना हो, कोई त्योहार हो या बस रेगुलर इस्तेमाल के लिए पहनना हो, ये हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट है. तो चलिए देखते हैं इस आर्टिकल में ऑक्सीडाइज्ड झुमके के डिजाइन. 

हेवी झुमका डिजाइन (Heavy Jhumka Designs)

हेवी झुमकों का शाही लुक हर खास मौके पर आपको रॉयल टच देता है. शादी, पार्टी या त्योहारों में जब आप इन झुमकों को पहनेगी, तो सबकी पूरी नजरें बस आप पर ही टिक जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Kurti Designs: अनारकली से लेकर चिकनकारी तक, ये है टॉप 10 कुर्ती डिजाइन 

सिंपल झुमका डिजाइन (Simple Oxidised Jhumka Designs)

सिंपल झुमके रोज के पहनावे आप पहन सकती हैं. ये हल्के, आरामदायक और हर ड्रेस के साथ फिट होने वाले होते हैं, जो बिना ज्यादा सजावट के भी आपको प्यारा और स्टाइलिश लुक देंगी.

छोटे झुमके के डिजाइन (Small Oxidised Jhumka Designs)

छोटे ऑक्सीडाइज्ड झुमके सिंपल लुक में भी स्टाइल का लुक लगा देते हैं. चाहे कॉलेज जाना हो या ऑफिस, ये हल्के-फुल्के झुमके हर रोज के लिए परफेक्ट होते हैं, जो आपकी खूबसूरती को खास बना देते हैं. 

सिल्वर झुमका डिजाइन (Silver Oxidised Jhumka Designs)

सिल्वर झुमके हर लड़की के पास जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ये हर रंग, हर ड्रेस और हर मौके के साथ खूब जचते हैं. इनका चमकदार मगर शांत लुक आपके चेहरे की मुस्कान को और निखार देता है. 

यह भी पढ़ें: Bangles Design: सावन में चूड़ियों की खनक से सजाएं अपने हाथ, ये हैं लटेस्ट डिजाइन

यह भी पढ़ें: Gold Bangles Design: हर मौके पर पहने सुंदर और ट्रेंडी गोल्डन चूड़ियां, देखें टॉप लेटेस्ट डिजाइन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola