ePaper

Oversized Scrunchies: मिनटों में पाएं ग्लैमरस लुक, हर दिन बनाएं नया हेयरस्टाइल

Updated at : 05 Jun 2025 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
Oversized Scrunchies: मिनटों में पाएं ग्लैमरस लुक, हर दिन बनाएं नया हेयरस्टाइल

Oversized Scrunchies: फैशन और कम्फर्ट का बेहतरीन मेल. जानिए कैसे ये हेयर एक्सेसरीज मिनटों में आपके बालों को देंगा ग्लैमरस टच.

विज्ञापन

Oversized Scrunchies: आज की फास्ट लाइफस्टाइल में हेयरस्टाइलिंग के लिए घंटों का समय निकालना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ट्रेंड में हैं ऐसी हेयर एक्सेसरीज जो मिनटों में आपके लुक को बना दें स्टाइलिश और परफेक्ट. सिल्क, साटन, वेलवेट जैसे मुलायम और वॉल्यूमिनस फैब्रिक से बने ये बड़े स्क्रंचीज न केवल आपके हेयरस्टाइल को परफेक्ट बनाते हैं बल्कि आपके बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है.

ओवरसाइज्ड स्क्रंचीज से बना सकते हैं ये हेयरस्टाइल

  • हाई पोनीटेल: अपने बालों को ऊपर उठाकर एक हाई पोनीटेल बनाएं और फिर अपनी पसंदीदा ओवरसाइज्ड स्क्रंची से उसे सिक्योर कर लें.
  • कैजुअल बन: बालों को एक लूज बन में लपेटें और फिर स्क्रंची से बांध लें. आप कुछ बालों की लटें सामने निकाल सकती हैं ताकि लुक और भी सॉफ्ट लगे.
  • हाफ-अप, हाफ-डाउन: सामने के बालों को ऊपर उठा कर स्क्रंची से बांध लें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें. यह एक बहुत ही प्यारा और आसान लुक है.
  • ब्रेडेड एंडिंग: अगर आपको चोटी बनाना पसंद है तो चोटी के आखिर में एक ओवरसाइज्ड स्क्रंची लगाकर उसे एक नया ट्विस्ट दें.
  • ट्रेंडी और वर्सटाइल: ओवरसाइज्ड स्क्रंचीज आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और हर आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं. चाहे वो कैज़ुअल हो या पार्टी वियर.

Also Read : Bitter Gourd For Hair Growth: करेले को थाली नहीं,हेयर केयर रूटीन में करें शामिल और पाएं मजबूत बाल

Also Read : Night Hair Care : क्या आप भी रात में बाल खोलकर सोती हैं? जानिए इसके फायदे और सावधानियां

Also Read : Hair Fall Control Remedies : बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेंगे फायदे

Also Read : Amla Benefits For Hair Growth : क्या आंवला सच में बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए कैसे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.


विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola