आगे बढ़ने की होड़ में आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएंगे बर्बाद, जिंदगी में पड़ जाएंगे अकेले

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Jul 2025 7:02 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Osho Quotes: ओशो के अनुसार, दूसरों से तुलना और प्रतियोगिता इंसान को अंदर से तोड़ देती है. जानें कैसे यह आदत जीवन में दुख, तनाव और अकेलापन लाती है.

विज्ञापन

Osho Quotes: आज के समय में आगे बढ़ने की धुन में ज्यादातर लोगों की एक ही समस्या रहती है कि वे दूसरों से खुद की तुलना या उनसे कंपटीशन करने लगते हैं. चाहे करियर के मामले में हो, रिश्ते हो, धन-संपत्ति या फिर सामाजिक प्रतिष्ठा हो. सभी लोग उनसे आगे निकलने की धुन में इधर उधर भागते रहते हैं. आध्यात्मिक गुरु ओशो की मानें तो “तुलना से मनुष्य के अंदर हीन भावना जन्म लेती है और प्रतियोगिता से अहंकार आ जाता है. ये दोनों ही चीजें दुख का कारण बनते हैं.” उनके विचारों के अनुसार, जब इंसान अपना जीवन दूसरों की रफ्तार और कामयाबी को देखकर तय करने लगता है, तो वह कभी अपने अस्तित्व की असली गहराई को नहीं पहचान पाता. आईये जानते हैं कौन कौन सी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं?

आत्म-संदेह और हीनता की भावना आ जाती है

जब कोई इंसान खुद की तुलना दूसरों से करते हैं, तो वह हमेशा अपने को कमतर और दूसरों को महानता की कैटेगिरी में रख देते हैं. ओशो के अनुसार, यह धीरे-धीरे आत्मविश्वास को खा जाता है और वह व्यक्ति खुद से ही नफरत करने लगता है.

लगातार जलन और असंतोष की स्थिति

तुलना किसी भी इंसान को अंदर ही अंदर खा जाती है. उसे दूसरों की खुशियां चुभने लगती हैं. ओशो कहते हैं कि जलन एक ऐसा जहर है जो केवल आपको ही नुकसान पहुंचाता है, दूसरे को नहीं.

Also Read: जिंदगी में हार के कगार पर खड़े हैं? ओशो के बताए रास्ते पर अभी चलें, शेर की तरह लगेंगे दहाड़ने

कभी न खत्म होने वाली दौड़ और थकावट

ओशो कहते हैं कि “दूसरों से आगे निकलने की चाहत में इंसान अपने जीवन का सारा रस खो देता है.” प्रतियोगिता में डूबा व्यक्ति कभी शांति से नहीं बैठ सकता. उसे हमेशा लगता है कि कोई उससे आगे निकल रहा है, और वह खुद को लगातार दौड़ाता है. परिणाम ये होता है कि वह धीरे धीरे तनाव, चिंता और मानसिक थकावट का शिकार हो जाता है.

रचनात्मकता की मौत

तुलना और प्रतियोगिता व्यक्ति की मौलिकता और रचनात्मकता को नष्ट कर देती है. वह दूसरों की नकल में इतना डूब जाता है कि अपनी असल प्रतिभा को पहचान ही नहीं पाता. ओशो कहते हैं, “जैसे ही आप तुलना करना छोड़ते हैं, आपकी मौलिकता खिलने लगती है.”

रिश्तों में खटास और अकेलापन

जो इंसान हर किसी को प्रतियोगी मानता है, उसके रिश्तों में भरोसे की जगह शक और प्रतिस्पर्धा आ जाती है. ओशो के अनुसार, “जहां तुलना है, वहां प्रेम नहीं हो सकता.” ऐसे लोग धीरे-धीरे अकेले पड़ जाते हैं.

Also Read: जिंदगी में है परेशानी ही परेशानी तो ओशो के ये 7 विचार आज ही करें फॉलो, हंसते हुए जिएंगे आगे का जीवन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola