ओणम पर दिखना है सबसे खूबसूरत? ये 5 South Indian साड़ी स्टाइल करें ट्राई
ओणम फैशन 2026, PC - AI
Onam Fashion 2026: ओणम पर ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा स्टाइलिश अंदाज चाहती हैं? ये 5 साउथ इंडियन साड़ी आपके फेस्टिव लुक को खूबसूरत और खास बना सकते हैं.
Onam Fashion 2026: ओणम सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि केरल की खूबसूरत परंपरा और संस्कृति से जुड़ा खास सेलिब्रेशन है. इस दिन ट्रेडिशनल आउटफिट का अपना अलग ही चार्म होता है. अगर इस ओणम आप भी साड़ी में कुछ हटके और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो सिर्फ क्लासिक लुक तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है. साउथ इंडियन साड़ियों के कई ऐसे खूबसूरत स्टाइल हैं, जो ट्रेडिशनल टच के साथ आपके लुक को एकदम फ्रेश और स्टाइलिश वाइब दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं 5 ऐसी साड़ियों के बारे में, जो ओणम 2026 में आपके फेस्टिव लुक को बना सकती हैं एकदम खास.
कसावु साड़ी

ओणम की बात हो और कसावु साड़ी का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग की यह साड़ी अपने सुनहरे बॉर्डर के लिए खास पहचान रखती है. इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी, गजरा और हल्का मेकअप आपके पूरे लुक को बहुत प्यारा बना सकता है. अगर आप ओणम पर एकदम पारंपरिक और सादा लुक चाहती हैं, तो यह साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है.
बलरामपुरम साड़ी

अगर आपको हल्की और सादगी वाली साड़ी पसंद है, तो बलरामपुरम साड़ी चुन सकती हैं. इसकी खूबसूरत बुनाई और साधारण अंदाज इसे बेहद आकर्षक बनाता है. इसे छोटे गोल्ड झुमकों, चूड़ियों और गजरे के साथ पहनें. यह लुक ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा और त्योहार के लिए खूबसूरत भी रहेगा.
कुथाम्पुल्ली साड़ी

केरल की पारंपरिक बुनाई के लिए मशहूर कुथाम्पुल्ली साड़ी ओणम के लिए एक शानदार विकल्प है. इसकी खास बुनाई और सुंदर बॉर्डर इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाते हैं. अगर आप इस बार कसावु साड़ी से थोड़ा अलग कुछ पहनना चाहती हैं, तो कुथाम्पुल्ली को अपने फेस्टिव लुक में शामिल कर सकती हैं.
कांजीवरम साड़ी

अगर आपका मन इस ओणम पर थोड़ा शाही और खास लुक पाने का है, तो कांजीवरम साड़ी पहन सकती हैं. रेशम, खूबसूरत रंग और पारंपरिक डिजाइन इस साड़ी को खास बनाते हैं. इसके साथ मंदिर वाली ज्वेलरी, झुमके और गजरा पहनने से आपका पूरा लुक और भी सुंदर लग सकता है.
इलकल साड़ी

अगर आपको ओणम के पारंपरिक सफेद और सुनहरे रंगों से थोड़ा अलग लुक चाहिए, तो इलकल साड़ी आजमा सकती हैं. कर्नाटक की यह पारंपरिक साड़ी अपने खूबसूरत और चटख रंगों के लिए जानी जाती है. इसके साथ हल्की ज्वेलरी और साधारण हेयरस्टाइल रखें, ताकि साड़ी का रंग और डिजाइन अच्छी तरह नजर आए.
ओणम पर ऐसे पूरा करें अपना लुक
साड़ी चाहे कोई भी हो, उसके साथ सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल आपके लुक को और खास बना सकते हैं. गोल्ड झुमके, चूड़ियां, छोटी बिंदी और बालों में गजरा साउथ इंडियन अंदाज को खूबसूरती से पूरा करते हैं. अगर आपको हल्का और सादा लुक पसंद है, तो कम ज्वेलरी रखें और साड़ी को ही अपने लुक का मुख्य आकर्षण बनने दें.
यह भी पढ़ें: सस्ती साड़ी भी लगेगी डिजाइनर, तीज पर ट्राई करें ये 5 ब्लाउज डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








