ePaper

Office Lipstick Shades: ऑफिस में लगाएं ये लिपस्टिक शेड,हर दिन दिखें प्रोफेशनल और स्टाइलिस्ट

Updated at : 21 Jul 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Office Lipstick Shades

Office Lipstick Shades

Office Lipstick Shades : ऑफिस जाने के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स खोज रहे हैं. जानिए न्यूड, रोज और ब्राउन टोन में से कौन सा शेड देगा आपको प्रोफेशनल और क्लासी लुक जो पूरे दिन टिके.

विज्ञापन

Office Lipstick Shades: ऑफिस जाने वाली हर महिला चाहती है कि वह प्रोफेशनल दिखे लेकिन साथ ही उसका लुक भी क्लासी और फ्रेश लगे. मेकअप में लिपस्टिक एक ऐसा छोटा सा टच है जो पूरे लुक को बदल सकता है. अगर आप सोच रही हैं कि ऑफिस के लिए कौन सा लिपस्टिक शेड सही रहेगा तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स जो रोजाना ऑफिस में लगाने के लिए परफेक्ट हैं. ये शेड्स आपको देंगे एक सॉफ्ट, प्रोफेशनल और स्टाइलिश लुक जो हर दिन खास लगेगा.

न्यूड शेड्स सदाबहार और सोबर

न्यूड लिपस्टिक ऑफिस के लिए सबसे परफेक्ट होते हैं. ये शेड्स आपके होंठों के रंग से मिलते-जुलते होते हैं जो एक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं.

  • बेज न्यूड : हल्के स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए यह परफेक्ट है.
  • पीच न्यूड : यह थोड़ा वार्म टोन देता है और मीडियम स्किन टोन पर खूब जंचता है.
  • पिंक न्यूड : अगर आप थोड़ा गुलाबीपन पसंद करती हैं तो यह शेड आपके लिए है.

सॉफ्ट पिंक शेड्स

अगर आप न्यूड से थोड़ा हटकर कुछ रंगीन चाहती हैं तो सॉफ्ट पिंक शेड्स बेस्ट हैं. ये शेड्स आपके चेहरे पर ताजगी लाते हैं और आपको खूबसुरत लुक देते है.ये शेड्स न तो बहुत चमकीले होते हैं और न ही बहुत डार्क होते है.

  • रोज पिंक : यह क्लासिक और वर्सेटाइल शेड है जो लगभग सभी स्किन टोन पर अच्छा लगता है.
  • मोव पिंक : इसमें थोड़ा पर्पलिश टोन होता है जो एक सोफिस्टिकेटेड लुक देता है.

म्यूटेड ब्राउन शेड्स

म्यूटेड ब्राउन शेड्स उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो एक मजबूत और क्लासी लुक चाहते हैं. ये शेड्स बहुत ज्यादा लाउड नहीं होते लेकिन आपके लुक में गहराई जोड़ते हैं.ब्राउन शेड्स आपकी प्रोफेशनल पर्सनालिटी को उभारते हैं और आपको कॉन्फिडेंट दिखाते हैं.

  • टेराकोटा ब्राउन : इसमें हल्की ऑरेंज या रेडिश होती है जो हर स्किन टोन पर बहुत अच्छी लगती है.
  • चॉकलेट ब्राउन : यह डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए अच्छा होमा है जो उन्हें एक रिच लुक देता है.

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola