न जाम की टेंशन, न भीड़ का झंझट, सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें

Updated:
विज्ञापन

Offbeat Hill Stations in India

Offbeat Hill Stations in India: अगर इस गर्मी शिमला, मनाली और नैनीताल जैसी भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहते, तो भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जहां आपको सुकून, ठंडा मौसम और शानदार नजारे मिलेंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां भीड़ भी कम होती है.

विज्ञापन

Offbeat Hill Stations in India: गर्मी की छुट्टियां आते ही ज्यादातर लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं. लेकिन शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों पर इतनी भीड़ हो जाती है कि घूमने का मजा कम हो जाता है. सड़क पर लंबा जाम, महंगे होटल और हर जगह लोगों की भीड़ कई बार पूरा ट्रिप खराब कर देती है. अगर आप इस बार किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां शांति हो, ठंडी हवा हो और आराम से समय बिताने का मौका मिले, तो ये 7 हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं.

1. तीर्थन घाटी

हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो कुछ दिन शोर-शराबे से दूर बिताना चाहते हैं. यहां साफ नदी, हरियाली और शांत माहौल देखने को मिलता है. आप यहां कैंपिंग, ट्रैकिंग और फिशिंग का मजा भी ले सकते हैं. सुबह नदी के किनारे बैठकर चाय पीने का अलग ही मजा है.

2. चौकोरी

उत्तराखंड का चौकोरी छोटा लेकिन बहुत सुंदर हिल स्टेशन है. यहां से बर्फ से ढके पहाड़ साफ दिखाई देते हैं. चारों तरफ हरियाली और चाय के बागान इस जगह को और खास बनाते हैं. अगर कुछ दिन मोबाइल और भागदौड़ वाली जिंदगी से दूर रहना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए अच्छी है.

3. जिभी

जिभी आजकल ट्रैवल लवर्स के बीच काफी पसंद की जा रही है. यहां लकड़ी के घर, छोटे कैफे और हरियाली से भरे रास्ते देखने को मिलते हैं. अगर आपको शांत जगह पर बैठकर आराम करना पसंद है, तो जिभी जरूर जाना चाहिए। यहां जलोरी पास और सेरोलसर झील भी घूम सकते हैं.

4. मशोबरा

मशोबरा शिमला के पास ही है, लेकिन यहां भीड़ काफी कम रहती है। यहां ऊंचे पेड़, साफ हवा और शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है. अगर आप आराम से छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह जगह अच्छा विकल्प हो सकती है.

5. मुनस्यारी

उत्तराखंड का मुनस्यारी एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां से ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़ दिखाई देते हैं. अगर आपको ट्रैकिंग, फोटो खींचना और पहाड़ों के बीच समय बिताना पसंद है, तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी.

यह भी पढ़ें: बच्चों के समर वेकेशन को बनाना है यादगार, तो इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने 

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola