ePaper

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं रॉयल लाइफ के मालिक,दौलत और शोहरत की नहीं होती कमी

Updated at : 05 Jun 2025 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
name personality

name personality (ai image)

Numerology: शुक्र की कृपा से इन्हें मिलती है अपार दौलत, शोहरत और भव्य जीवनशैली. जानिए इनके खास गुण और सफलताओं का राज.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का जन्म एक विशेष मूलांक के साथ होता है जो उसके स्वभाव, भाग्य और जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डालता है. कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति को जन्म से ही राजसी ठाट-बाट, भव्य जीवनशैली और समाज में एक खास पहचान दिलाते हैं. ऐसे लोग जहां जाते हैं वहां अपनी चमक छोड़ जाते हैं. इनके पास धन, ऐशोआराम और शोहरत की कोई कमी नहीं होती है. इनका लाइफस्टाइल देखकर लोग अक्सर सोचते हैं कि जैसे भाग्य ने खुद इनके लिए खास रास्ता चुना हो.

  • शुक्र का प्रभाव: मूलांक 6 वालों पर शुक्र ग्रह की सीधी कृपा होती है.शुक्र सौंदर्य, कला, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक ग्रह है. इसी कारण ऐसे लोग आकर्षक, रचनात्मक और स्टाइलिश होते हैं.
  • रॉयल लाइफस्टाइल के मालिक: ये लोग भव्य जीवनशैली जीते हैं. महंगे कपड़े, शानदार घर, लग्जरी गाड़ियां और ब्रांडेड चीजें इनकी पसंद होती हैं. ये दिखने में ही नहीं जीने में भी रॉयल होते हैं.
  • कला और सौंदर्य के प्रेमी: मूलांक 6 के लोगों में कला, म्यूजिक, फैशन, डिजाइनिंग और रचनात्मकता के क्षेत्र में विशेष रुचि होती है. इन्हें खूबसूरत चीजों से लगाव होता है.
  • प्रेमी स्वभाव: इनका दिल बहुत कोमल होता है. ये रिश्तों को बेहद अहमियत देते हैं और अपने जीवनसाथी या प्रेमी के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं.
  • आकर्षक व्यक्तित्व और नेटवर्क: इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि लोग खुद-ब-खुद इनकी ओर खिंचे चले आते हैं. इनके पास मजबूत सोशल सर्कल और अच्छे कनेक्शन होते हैं जो इन्हें करियर और जीवन दोनों में ऊंचाइयों तक ले जाते हैं.

Also Read : Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं दुनिया की सबसे आकर्षक और सफल महिलाएं

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola