Numerology: अपने पसंदीदा व्यक्ति को लाइफ पार्टनर बनाते हैं इस मूलांक के लोग, होती हैं और भी कई खूबियां

Numerology: आज हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पैदा होने वाले लोगों को जीवन में उनका मनचाहा प्यार मिलता है. चलिए इस खास मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तारीखों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें जन्में हुए लोगों को जीवन में उनका मनचाहा प्यार मिलता है. ये लोग अपने प्यार को ही जीवनसाथी बनाने की काबिलियत भी रखते हैं. तो चलिए इस मूलांक और इसमें जन्में लोगों के बारे में बाकी सभी बातों को विस्तार से जानते हैं.
इस मूलांक के लोगों को मिलता है मनचाहा प्यार
आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह है 2. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या फिर 20 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 है. इस मूलांक के जो लोगे होते हैं उन्हें जीवन में उनका मनचाहा प्यार मिलता है. जब ये किसी से प्यार करते हैं तो इस रिश्ते को वे अपने अंजाम तक ले जाने में भी सफल होते हैं.
ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना
ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना
होते हैं धैर्यवान
मूलांक 2 में जन्में लोगों की एक खासियत यह भी होती है कि इनमें कूटकूटकर धैर्य भरा हुआ होता है. इनमें धैर्य की कोई भी कमी नहीं होती है. इन लोगों के सामने कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न आ जाए ये लोग घबराते नहीं है और काफी आसानी से इन मुसीबतों का सामना भी कर लेते हैं.
केयर करने में नहीं रखते कोई कमी
मूलांक 2 के जो लोग होते हैं उनका स्वभाव काफी ज्यादा केयरिंग होता है. यह भी एक कारण है कि लोग इनकी तरफ काफी तेजी से खिंचे चले आते हैं. इनमें कुछ ऐसी आदतें भी होती हैं जो दूसरों को इनसे बात करने या फिर दोस्ती करने के लिए मजबूर कर देते हैं.
ये भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










