ePaper

Numerology: इस दिन जन्मे लोग पत्नी को रखते हैं पलकों पर और जीवनभर निभाते हैं सच्चा प्यार

Updated at : 14 Feb 2025 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology: इस दिन जन्मे लोग पत्नी को रखते हैं पलकों पर और जीवनभर निभाते हैं सच्चा प्यार

Numerology : आइये जानते हैं कि कौन से मूलांक के लड़के लव मैरिज में हमेशा साथ निभाते हैं और अपनी पत्नी को पलकों पर रखते हैं.

विज्ञापन

Numerology: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी वह दिन है जब प्यार करने वाले अपने दिल की बात एक दूसरे से साझा करते हैं और जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंक शास्त्र के अनुसार कुछ खास मूलांक के लड़के अपनी पत्नी के साथ जीवनभर वफादार रहते हैं और उसे कभी धोखा नहीं देते है. आइये जानते हैं कि कौन से मूलांक के लड़के लव मैरिज में हमेशा साथ निभाते हैं और अपनी पत्नी को पलकों पर रखते हैं.

मूलांक 2 के लड़के

मूलांक 2 के लड़के बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं. ये चंद्रमा के प्रतीक माने जाते हैं. जब इन्हें किसी से सच्चा प्यार होता है तो वे पूरी तरह से समर्पित रहते हैं और उस रिश्ते को निभाने का हर संभव प्रयास करते हैं. इस मूलांक के लड़कों के लिए 1, 3, 4 और 6 मूलांक की लड़कियां अच्छी पार्टनर साबित होती हैं. यदि आपका भी जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा. इन्हें किसी भी रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा चाहिए होती है और यही वजह है कि ये अपनी पत्नी को हर कदम पर संभालते हैं और उन्हें पलकों पर रखते हैं

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

मूलांक 4 के लड़के

मूलांक 4 के लड़के भी लव मैरिज में जीवन भर प्यार निभाने में विश्वास रखते हैं. इनका ग्रह स्वामी राहु होता है और ये अपने प्यार को कभी नहीं छोड़ते. अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का भी ख्याल रखते हैं और उन्हें पलकों पर बिठाते हैं. इस मूलांक के लड़कों के लिए 1, 2, 7 और 9 मूलांक वाली लड़कियां सही पार्टनर होती हैं. वे अपनी पत्नी को हमेशा अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं और उन्हें हर स्थिति में अपना समर्थन देते हैं.

Also Read : Numerology: इस मूलांक के लोग होते है रहस्यमयी, सफलता चूमती है इनके कदम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola