ePaper

Numerology: इस दिन जन्मे लोग बनाते हैं धन का अंबार, क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Updated at : 31 Jan 2025 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology : अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग अपने जीवन में अपार धन और सफलता अर्जित करते हैं.

विज्ञापन

Numerology: क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग इतनी मेहनत और लगन से काम करते हैं कि वे जीवन में आर्थिक सफलता के शिखर तक पहुंच जाते हैं यह सिर्फ उनकी मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि उनका जन्म दिन भी उनकी किस्मत का एक अहम हिस्सा बन सकता है.अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग अपने जीवन में अपार धन और सफलता अर्जित करते हैं.अगर आपका जन्म भी किसी ऐसी तारीख को हुआ है तो आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हो सकते हैं. यह मूलांक है 1 और यह उन व्यक्तियों से जुड़ा है जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है.

नेतृत्व और राजसी गुणों से भरपूर होते हैं ये लोग

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का संबंध सूर्य देव से होता है जो ग्रहों के राजा माने जाते हैं. यही कारण है कि इस मूलांक के लोगों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने की क्षमता और राजसी गुण पाए जाते हैं. वे द्रढ़ निश्चयी, सृजनशील और आत्मविश्वासी होते हैं. इन्हें किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ऊर्जा का भरपूर स्तर मिलता है. यही ऊर्जा इन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करती है.

ईमानदारी में इनके मुकाबले कोई नहीं

मूलांक 1 के लोग ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिकता के प्रतीक होते हैं. सूर्य देव की इन पर विशेष कृपा होती है जो इनकी ईमानदारी को और भी मजबूत बनाती है. इनकी ईमानदारी की कसमें लोग खाते हैं क्योंकि ये अपने विचारों और कार्यों में हमेशा स्पष्ट होते हैं और किसी भी स्थिति में अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते.

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

पैसा कमाने में होते हैं माहिर

मूलांक 1 वाले व्यक्ति मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं. इनकी आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें सफल बनाती है. ये लोग बड़े फैसले लेने में पीछे नहीं हटते और अपने प्रयासों के कारण धन की कोई कमी नहीं होने देते.

नकारात्मक पहलू भी होते हैं

हालांकि मूलांक 1 के व्यक्तियों में कुछ नकारात्मक गुण भी होते हैं. इनकी जिद्दी प्रवृत्ति कभी-कभी विवाद का कारण बन सकती है क्योंकि ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं. इसके अलावा कभी-कभी उनका अभिमान दूसरों की भावनाओं को आहत भी कर सकता है.

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola