ePaper

Numerology: कुबेर के आशीर्वाद से संपन्न होती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां, जहां जाती हैं लग जाता है पैसों का अंबार

Updated at : 12 Feb 2025 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Numerology : जानिए इस मूलांक से जुड़े और भी रोचक तथ्यों के बारे में और समझें कैसे इनकी राह में पैसों का अंबार लग जाता है.

विज्ञापन

Numerology: अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 है और इस मूलांक से जुड़े लोग धन के देवता कुबेर के विशेष आशीर्वाद से संपन्न होते हैं. कुबेर की कृपा से इनकी जिंदगी में पैसों का आना-जाना लगा रहता है. इन लोगों का व्यक्तित्व रहस्यमयी होता है और वे हमेशा गहरी सोच, ध्यान और आत्म-ज्ञान में विश्वास रखते हैं. इनकी किस्मत खास तौर पर 30 वर्ष के बाद चमकने लगती है और ये अपने जीवन में आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं. जानिए इस मूलांक से जुड़े और भी रोचक तथ्यों के बारे में और समझें कैसे इनकी राह में पैसों का अंबार लग जाता है.

  • स्वतंत्र और आत्मनिर्भर: मूलांक 7 की लड़कियां दिखावे की बजाय चीजों की गहराई तक जाती हैं. वे अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करती हैं और दूसरों पर ज्यादा निर्भर नहीं होतीं.
  • आध्यात्मिकता में रुचि: इन लड़कियों को पूजा-पाठ, ध्यान, योग और मेडिटेशन में गहरी रुचि होती है. उनकी पर्सनालिटी में एक रहस्य होता है जो लोगों को आकर्षित करता है.
  • पेशेवर क्षमताएं: ये लड़कियां लेखन, मीडिया, विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा, ज्योतिष, आयुर्वेद, मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकती हैं.
  • कुबेर का आशीर्वाद: इस मूलांक के लोगों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होती है. इन लड़कियों के घर अक्सर पैसों से भरे रहते हैं और 30 की उम्र के बाद इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है.
  • रुचियां: ये अक्सर कला, म्यूजिक, डांस, और डिजाइनिंग में रुचि रखती हैं और अपनी पसंद के क्षेत्र में अच्छा करती हैं.
  • प्यार और रिश्ते: ये प्यार के मामलों में वफादार और गहरे रिश्तों को पसंद करती हैं. वे अपने दिल की बात तब तक नहीं बतातीं जब तक उन्हें भरोसा न हो. इनकी शादी अक्सर देर से होती है लेकिन सही पार्टनर मिलने पर उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल होता है.
  • व्यक्तित्व: इन लड़कियों में एक गहरी समझ और मानसिकता होती है जो उन्हें अपने पार्टनर के प्रति समझदारी और वफादारी का प्रतीक बनाती है.

Also Read : Numerology: इस मूलांक के लोग होते है रहस्यमयी, सफलता चूमती है इनके कदम

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola