ePaper

Numerology: इस मूलांक में जन्म लेने वाले होते हैं जन्मजात राजा, किस्मत खुद दिलाती है इन्हें सफलता और सम्मान

Updated at : 29 Jan 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
numerology rajayog success

numerology rajayog success Pic Credits: Pinterest

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म की तारीख हमारे स्वभाव, सफलता और रिश्तों पर गहरा असर डालती है. इस आर्टिकल में मूलांक 1 के बारे में बताया गया है, जिसमें जन्म लेने वाले लोग राजयोग लेकर पैदा होते हैं. ये लोग काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट, शांत और मजबूत लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो हम किस तारीख को जन्मे हैं या हमारा मूलांक क्या है, इसका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाले लोग राजयोग लेकर पैदा होते हैं. इसके अलावा इस मूलांक के में जो भी लोग पैदा होते हैं वे लॉयल होने के साथ ही एक जबरदस्त लाइफ पार्टनर भी बनते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी मूलांक और इसमें जन्म लेने वालों से जुड़ी बाकी बातें भी विस्तार से बताने वाले हैं.

किस मूलांक के लोग राजयोग लेकर होते हैं पैदा

आज हम जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं वह है 1. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य को बताया गया है जिस वजह से ये लोग कॉन्फिडेंट, साहसी, एनर्जेटिक, सफल और लीडरशिप क्वालिटीज के साथ पैदा होते हैं. इन लोगों को जीवन में कभी भी न जीवन में सफलता की कमी होती है और न ही सम्मान की.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

कठिन हालातों में भी रहते हैं शांत

मूलांक 1 में पैदा होने वालों की एक खास बात ये भी होती है कि ये लोग कठिन से कठिन हालातों में भी घबराते नहीं हैं बल्कि, शांत रहना जानते हैं. चाहे कठिनाई कैसी भी हो ये लोग एकदम शांत रहकर उससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढते हैं.

परफेक्शन का भी रखते हैं ख्याल

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 में जिनका भी जन्म होता है वे लोग किसी भी काम को हल्के में नहीं लेते हैं. ये लोग किसी भी काम को पूरे परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं. इन्हें कभी भी यह पसंद नहीं आता कि इनके काम में कोई कमी रह जाए या फिर कोई उनमें रुकावट डालने की कोशिश करे.

होते हैं लॉयल और अच्छे पार्टनर

मूलांक 1 में जिनका भी जन्म होता है वे लोग काफी ज्यादा लॉयल पार्टनर बनते हैं. इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोग कभी भी अपने पार्टनर पर किसी चीज को लेकर जबरदस्ती या फिर दबाव नहीं डालते हैं. इसके अलावा ये लोग अपने पार्टनर को स्पेस देने में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं और न ही उन्हें बंधन में बांधकर रखना पसंद करते हैं. इन्हें सिर्फ अपने पार्टनर से ईमानदारी की उम्मीद रहती है और थोड़ी सी समझदारी की.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी! पैसा, शोहरत और सुख-सुविधाएं खुद चलकर आती हैं इनके पास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola