Numerology: मास्टरमाइंड होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, मिनटों में करते हैं मुश्किलें हल 

Updated:
विज्ञापन

numerology (ai image)

Numerology: आज हम आपको उन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मास्टर माइंड होते है. तो चलिए जानते हैं इनके स्वभाव के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Numerology: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जन्म तारीख या नाम में छिपे अंक आपके बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं? जी हां, अंक ज्योतिष के अनुसार, ये एक ऐसा विज्ञान है जो बताता है कि कौन-से अंक आपके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके, करियर, और रिश्तों पर असर डालते हैं. इसके अलावा, हर अंक के पीछे छिपी एक खास ऊर्जा छिपी होती है जो आपकी जिंदगी की दिशा तय कर सकती हैं. अंक ज्योतिष की मदद से हम यह समझ सकते हैं कि आपके अंदर कौन-सी खूबियां हैं, आपको किन क्षेत्रों में काम करना चाहिए. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बात करेंगे, जो बहुत मास्टरमाइंड होते हैं. 

ये है मूलांक और जन्म तिथि 

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 निकलता है. मूलांक 8 के लोगों का ग्रह स्वामी शनि होता है. 

यह भी पढ़ें- Numerology: गहरे राज दिल में दफन किए रहती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां

मूलांक 8 के लोग कैसे होते हैं? 

  • मूलांक 8 के लोग बहुत ईमानदार और मेहनती होते है, जिसकी वजह से ये हर काम में परफेक्ट माने जाते हैं. इसके अलावा, इनको हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेना बहुत पसंद होता है. 
  • मूलांक 8 के लोग अपनी बात जल्दी किसी को नहीं बताते है, इनको खुद के भीतर बात रखना अच्छा लगता है. इसके अलावा, ये महज कम उम्र में हर जगह अपनी पहचान बना लेते हैं. इनको खुद के ऊपर ध्यान देना बहुत पसंद होता है. 
  • मूलांक 8 के लोग हर जरूरतमंदों की मदद करना अच्छा लगता है. ये किसी को भी मुसीबत में देख नहीं पाते हैं.  इसके अलावा, ये हर मुसीबत को चुटकियों में हल कर लेते हैं. ये हर काम में अपना तेज दिमाग लगाते है, जिसकी वजह से इन्हें मास्टरमाइंड कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें- Numerology: गहरे राज दिल में दफन किए रहती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola